फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   keshubhai patel may return to bjb

मोदी-केशुभाई पटेल में मिट सकती हैं दूरियां

Fri, 08 Nov 2013 03:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Nov 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
keshubhai patel may return to bjb

एक साल पहले गुजरात में भाजपा से नाराज होकर अलग पार्टी बनाने वाले केशुभाई पटेल अब फिर से भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


केशुभाई पटेल भाजपा में रहते हुए भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से दूरी बनाकर रहे। लेकिन अब मोदी का उनसे मिलना भाजपा में शामिल होने के संकेत दे रहा है।

यह संभावना तब और नजर आई जब नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को केशुभाई पटले के जन्मदिन पर भी उनसे मिलने गए।

नरेंद्र मोदी को तवज्जो दिए जाने से भाजपा से कफा चल रहे 83 वर्षीय यह नेता अब गुजरात लोकसभा चुनाव में भाजपा में एकजुटता दिखाएंगे। वह पटेल समुदाय के वोटबैंक के जरिए गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने में भी मदद करेंगे।
विज्ञापन


जीपीपी के एक विधायक के मुताबिक पार्टी से केशुभाई समेत कुछ नेता जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

केशुभाई ने अगस्त 2012 में भाजपा से अलग होकर गुजरात जनता पार्टी (जीपीपी) बनाई थी और गुजरात विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीती थीं। उनकी जगह नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से वह पार्टी से कई साल से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी की छवि में होगा सुधार
जीपीपी और भाजपा के साथ होने की संभावना इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि जीपीपी मोदी विरोधी से ज्यादा कांग्रेस विरोधी हो गई थी। वहीं, आरएसएस ने केशुभाई को साल 2012 के गुजरात चुनावों में समर्थन दिया था तो अब वह नरेंद्र मोदी को भी प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दे रहा है।


केशुभाई का साथ आना नरेंद्र मोदी की छवि में भी सुधार कर सकता है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता के मुताबिक नरेंद्र मोदी से केशुभाई के अलग होने से मोदी की छवि एक आत्मकेंद्रित नेता के तौर पर बन गई थी लेकिन केशुभाई का आना मोदी की सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता की छवि बनाएगा।

एक अन्य कारण जीपीपी का सौराष्ट्र में प्रभावी होना भी है, यहां वह भाजपा को आठ सीटों पर नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed