{"_id":"22df1648-453a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"keshubhai-gets-ec-notice-for-violating-election-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशुभाई को चुनाव आयोग का नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केशुभाई को चुनाव आयोग का नोटिस
राजकोट/एजेंसी
Updated Thu, 13 Dec 2012 09:01 PM IST
विज्ञापन
गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) के अध्यक्ष केशुभाई पटेल को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया। पूर्व मुख्यमंत्री पटेल मतदान केंद्र पर अपनी पायलट कार से पहुंचे, जिसे आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है।
विज्ञापन
पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र वीसावदर से हेलीकॉप्टर से राजकोट पहुंचे और वहां से सीधे सरस्वती शिशु मंदिर पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाला। हालांकि पटेल के साथ उनकी पायलट कार भी थी, जिसे आयोग ने गंभीरता से लिया। इस बीच जीपीपी प्रवक्ता सुरेश पटेल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष आयोग के नोटिस का जल्द ही जवाब देंगे।
विज्ञापन