फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kerala: Woman IPS officer says fellow ADGP harassing her for 29 years.

महिला IPS का आरोप, '29 साल से ADGP मुझे कर रहा प्रताड़ित'

Mon, 01 Feb 2016 12:47 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
Kerala: Woman IPS officer says fellow ADGP harassing her for 29 years.

केरल कैडर की पहली महिला आईपीएस अधिकारी ने एडीजीपी रैंक के एक अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एडिशनल डीजीपी आर. श्रीलेखा ने एडीजीपी रैंक के ही एक अधिकारी पर 29 साल तक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एडिशनल डीजीपी श्रीलेखा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस बात का खुलासा करते हुए लिखा कि एडीजीपी तोमिन जे थचांकेरी 1987 से उन्हें परेशान कर रहे हैं। जब उनकी आईपीएस की ट्रेनिंग चल रही थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक वाहन कर चोरी के मामले में उनके खिलाफ चल रही सतर्कता जांच के पीछे भी उन्ही का हाथ था।
विज्ञापन


हालांकि थचांकेरी ने श्रीलेखा के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

एडीजीपी थचांकेरी ने आरोपों को किया खारिज

Kerala: Woman IPS officer says fellow ADGP harassing her for 29 years.

बता दें कि थ्रिसूर की विजिलेंस कोर्ट ने हाल ही में दिए अपने एक आदेश में पूर्व ट्रांसपोर्ट कमिश्नर रही श्रीलेखा के खिलाफ जांच की बात कही थी।

श्रीलेखा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ये पूरा मामला एडीजीपी रिषिराज सिंह के कार्यकाल के दौरान की है। उस समय वही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर थे, लेकिन ये शिकायत उस समय की गई जब थचांकेरी ने इस पद को संभाला। थचांकेरी ने इस मामले में मुझे फंसाने के लिए शिकायत में मेरा नाम शामिल कराया।

उन्होंने आगे लिखा कि थचांकेरी द्वारा किए जा रहे मानसिक प्रताड़ना के चलते वह बहुत बीमार हैं। इसके साथ ही उन्होंने थचांकेरी पर कई गोपनीय बातों को सार्वजनिक करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत से संबंधित ये बातें उन्हें सतर्कता उपाधीक्षक से मिली थी।

इन आरोपों को खारिज करते हुए थचांकेरी ने कहा कि विभाग से जुड़े सभी लोग जानते हैं कि आखिर इतने साल से कौन-किसे परेशान कर रहा है। मैं खुद ऊपर के अधिकारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed