{"_id":"3fd33b9e-8d83-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kerala-police-recover-bitti-mohanty-fake-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिट्टी मोहंती के प्रमाण पत्र निकले फर्जी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिट्टी मोहंती के प्रमाण पत्र निकले फर्जी
भुवनेश्वर/जयपुर/एजेंसी/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की गिरफ्त में आया राघव राजन ही बिट्टी मोहंती है या नहीं, इस जांच में केरल पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है।
विज्ञापन
केरल पुलिस ने जांच में पाया है कि राघव राजन की बी टेक के प्रमाण पत्र फर्जी हैं। ओडिशा के पूर्व डीजीपी का बेटा बिट्टी रेप के एक मामले में दोषी है। पुलिस ने बताया कि निजी यूनिवर्सिटी के उसके प्रमाण पत्र नकली हैं।
केरल पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ने कहा कि केआईआईटी यूनिवर्सिटी की जिस बी टेक डिग्री के आधार पर राघव राजन ने बैंक में नौकरी हासिल की थी, वह नकली है।
विज्ञापन
केरल पुलिस लगातार दावा कर रही है कि राघव राजन ही बिट्टी मोहंती है। मगर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का कहना है कि उसका नाम राघव राजन ही है और आंध्र प्रदेश से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान की अलवर जेल ने जर्मन महिला के साथ रेप करने के मामले में बिट्टी मोहंती को सात साल की सजा सुनाई थी। दिसंबर, 2006 में पेरोल पर छूटने के बाद से ही वह फरार था।
जयपुर जेल में हुई मोहंती की शिनाख्त
जयपुर जेल से पेरोल पर फरार हुए जर्मन महिला से दुष्कर्म के आरोपी बिट्टी मोहंती को शुक्रवार को केरल पुलिस की ओर से धोखाधड़ी के एक अलग मामले में शिनाख्त के लिए जयपुर लाया गया। सेंट्रल जेल में शिनाख्त की कार्रवाई पूरी हो गई है। अब कन्नूर पुलिस शनिवार को उसे लेकर केरल वापस रवाना हो जाएगी। पूर्व डीजीपी के बेटे को इससे पहले केरल पुलिस व जयपुर पुलिस का दल अलवर लेकर गया था।