फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kerala police busted online sex racket

सेक्स रैकेट का खुलासा, बहरीन भेजीं 60 महिलाएं

Wed, 16 Dec 2015 04:18 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
kerala police busted online sex racket

काम के नाम पर खाड़ी देशों में भेजी जा रही महिलाओं को जबरन सेक्स के धंधे में धकेला जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार केरल पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा करते हुए बताया है कि बीते साल में 60 से ज्यादा महिलाओं को नौकरी के नाम पर बहरीन भेजा गया था, जिनसे घरेलू काम के बजाय जबरन सेक्स का धंधा करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


खाड़ी के देशों में भारतीय महिलाओं के साथ यह धंधा जोरों पर किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस धंधे में इमीग्रेशन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आ सकती है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि काम की तलाश में रहने वाली युवतियों और महिलाओं को खाड़ी देशों में अच्छी नौकरी का लालच देकर बहकाया जाता है।

कुछ दिन पहले भी पकड़ा गया था ऐसा ही गैंग

kerala police busted online sex racket

उसके बाद उन्हें बहरीन भेजकर वहां फंसा दिया जाता है। पुलिस के अनुसार इसके लिए ऑनलाइन इस धंधे को चलाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी मुजीब और बहरीन में रहने वाले मुहम्‍मद बशीर की पहचान की है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही केरल पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक दंपति राहुल और उसकी मॉडल पत्नी रश्मी आर नैय्यर भी शामिल थे।

बता दें कि राहुल ही वह शख्स था जो कुछ दिन पहले 'किस ऑफ लव' का आयोजन करने के कारण चर्चा में आया था। पुलिस के अनुसार यह दंपति उस गैंग के सक्रिय सदस्य थे जो ग्राहकों को लड़कियां और औरतें सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed