फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kerala minister quits after wife alleges harassment

पत्नी ने लगाया पिटाई का आरोप, मंत्री का इस्तीफा

Tue, 02 Apr 2013 11:06 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Apr 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
kerala minister quits after wife alleges harassment

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार में मंत्री केबी गणेश कुमार ने पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा के आरोप लगाए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


गणेश कुमार की पत्नी यामिनी थनकाची ने उनपर पिटाई और मानसिक यातना देने का अरोप लगाया था।

इससे पहले एक नाटकीय घटनाक्रम में गणेश कुमार ने यामिनी पर अपनी पिटाई करने का आरोप लगाकर परिवार अदालत में तलाक की अर्जी दी थी।

हालांकि इसके कुछ घंटों बाद ही उनकी पत्नी यामिनी थनकाची ने भी मंत्री पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। यामिनी का कहना है कि वह पिछले 16 साल से मंत्री द्वारा घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि मुख्यमंत्री ओमान चांडी से भी उसे न्याय नहीं मिला, जिन्होंने इस मामले को सुलझाने का भरोसा दिया था।

दिन भर चले इस नाटकीय घटनाक्रम में सबसे पहले अदालत में दायर अर्जी में मंत्री ने कहा था कि गत 22 फरवरी को उनकी पत्नी ने निजी स्टाफ के सामने जमकर पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के शरीर पर चोटों के निशान वाली तस्वीरें सोमवार को मीडिया के समक्ष जारी किए गए। मंत्री ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक विरोधियों के समर्थन से पत्नी उन्हें ब्लैकमेल कर रही है, जिसने उन्हें उन्हें शारीरिक चोट पहुंचाई और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed