फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kerala legislators to visit Gujarat to study development

मोदी से विकास का मंत्र लेने कांग्रेसी मंत्री जाएंगे गुजरात

Tue, 03 Dec 2013 07:37 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 03 Dec 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kerala legislators to visit Gujarat to study development

कांग्रेस अक्सर विकास के गुजरात मॉ़डल की खिल्ली उड़ाती रहती है। लेकिन कांग्रेस शासित केरल के वरिष्ठ मंत्रियों के नेतृत्व में विधायकों का एक दल अगले सप्ताह गुजरात में शहरी विकास के क्षेत्र में हुई पहलकदमियों का अध्ययन करने अहमदाबाद जा रहा है।

विज्ञापन


केरल विधान सभा में स्थानीय प्रशासन, ग्रामीण विकास और आवास की सबजेक्ट कमेटी इस दौरे को आयोजित कर रही है। कांग्रेस, माकपा, मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस मणि, भाकपा और नेशनल सेक्यूलर कांफ्रेंस के विधायक इस कमेटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन


केरल के वरिष्ठ नेताओं ने इस दौरे की पहल ऐसे वक्त की है जब कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने 32 पेज का एक दस्तावेज जारी कर गुजरात के विकास से जुड़े आंक़ड़े जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अलग-अलग क्षेत्र में गुजरात के प्रदर्शन का हवाला दिया गया था।

दस्तावेज जारी करने के दौरान केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा था कि कई ऐसे मानक हैं, जिनमें गुजरात कांग्रेस शासित राज्यों से पिछड़ा हुआ है। उनका कहना था कि गुजरात पर सबसे ज्यादा कर्ज लदा हुआ है।

कुछ महीनों पहले केरल के श्रम मंत्री शिबू बेबी जॉन अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के बाद नरेंद्र मोदी से मिले थे और इसके बाद राज्य में राजनीतिक भूचाल आ गया था।

इस मामले पर लेफ्ट पार्टियों ने मुख्यमंत्री उमन चांडी को घेर लिया था। मुख्यमंत्री ने यह कह कर सफाई दी थी जॉन को मोदी से मिलने की इजाजत उन्होंने नहीं दी थी। इस मामले में उन्होंने जॉन से सफाई मांगी थी।


आरएसपी-बी के नेता जॉन ने बाद में माफी मांग कर मामले को रफा-दफा किया था।

वर्ष, 2009 में माकपा के सांसद एपी अब्दुलकुट्टी को भी मोदी की विकास योजनाओं की तारीफ करने के लिए पार्टी से बर्खास्त होना पड़ा था। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मोदी के विकास मॉडल को अपनाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed