{"_id":"ea2f751c8b5d7675377886385ede0a67","slug":"kenya-attack-when-4-year-old-kid-argued-with-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल के बच्चे का कमाल, आतंकी ने मानी हार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चार साल के बच्चे का कमाल, आतंकी ने मानी हार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Sep 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीनिया के अपमार्केट शॉपिंग मॉल में आतंकवादियों की गोलीबारी और बमबारी में कितनी जानें गईं, इसका आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लेकिन इसी मॉल में चार साल के एक बच्चे ने कमाल कर दिया।
विज्ञापन
यह बच्चा इस हमले में बाल-बाल बच गया। लेकिन कैसे बचा, यह कहानी बेहद दिलचस्प है।
बच्चे के एक अंकल ने एक ब्रिटिश अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब आतंकवादी गोलियां बरसा रहे थे, तो बच्चे ने बंदूकधारी जिहादी से कहा, "तुम बहुत गंदे आदमी हो।"
विज्ञापन
बच्चे की मां को जांघ में गोली लग गई थी, जिसके बाद एलियट प्रायर ने आतंकी के सामने आकर कहा, "तुम बहुत खराब हो, हमें छोड़ दो।"
इस पर बंदूकधारी आतंकवादी का दिल पिघल गया और उसने एलियट और उसकी छह साल की बहन एमेली पर दया दिखाई।
आतंकवादी ने उन्हें चॉकलेट दी। साथ ही बच्चों को उनकी मां समेत शॉपिंग मॉल से बाहर जाने की इजाजत दी।
जब वे तीनों बाहर निकल रहे थे, तो आतंकवादी ने उन्हें दोबारा बुलाया और कहा कि वे सिर्फ कीनियाई और अमेरिकी नागरिकों को मारना चाहते हैं, ब्रिटिश को नहीं।
आतंकवादी ने उनसे कहा कि वे इस्लाम ग्रहण कर लें। उसने कहा, "मुझे माफ करना। हम शैतान नहीं हैं।"
द सन को दिए इंटरव्यू में एलियट के अंकल एलेक्स कूट्स ने कहा, "वे खुशकिस्मत रहे...आतंकवादियों ने कहा कि अगर सुपरमार्केट में कोई बच्चा जीवित है, तो वे बाहर जा सकते हैं। इस पर एलियट ने उनका सामना किया और उन्हें गंदा आदमी कहा। उसने काफी बहादुरी दिखाई।"
विज्ञापन