फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kenra bank demands private informations from women candidates

बैंक मांग रहा है प्रेगनेंसी और पीरियड्स की जानकारी!

Thu, 10 Jul 2014 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Jul 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
kenra bank demands private informations from women candidates
केरल में महिलाओं को नौकरी के लिए केनरा बैंक ने कुछ अजीब और प्राइवेट सूचनाएं मागी हैं। बैंक की इस मांग से यहां के लोग हैरान हैं।
विज्ञापन


नौकरी ज्वाइन करने वाली नई महिला कर्मचारियों से बैंक ने उनके प्रग्नेंसी और पीरियड्स की जानकारी मांगी है। बैंक की इस मुगलिया फरमान से ज्यादातर महिला अभ्यर्थी परेशान हैं।

गौरतलब है कि यह सूचना बैंक नियुक्ति पत्र देने के बाद मांगी है।

1000 पदों के लिए पूरे देश से अभ्यर्थी चयनित

kenra bank demands private informations from women candidates

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केरल के लिए केनरा ने बैंक करीब ने 1000 पदों की भर्ती की है जिसके लिए पूरे देश के सभी भागों से अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है जहां अकेले केरल के 300 अभ्यर्थी शामिल हैं।

बैंक की ओर से अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के बाद बैंक ने महिला कर्मियों को एक विशेष फॉर्म जारी कर उनके स्वास्‍थ्य से जुड़ी कई प्राइवेट जानकारी देने को कहा है।

बैंकी इस डिमांड से केरल के लोगों में आक्रोस है और वह इसके विरोध में उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये जानकारियां मांग रहा है बैंक

kenra bank demands private informations from women candidates

केनरा बैंक ने केरल के सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि वह अपने स्वास्‍थ्य प्रमाण पत्र के साथ डिप्रेशन, डायबिटीज, टीबी, कैंसर, एचआइवी और किसी अन्य गंभीर बीमारी की जानकारी बैंक को देने के लिए कहा है।

लेकिन इस मामले लोगों को उस वक्त परेशानी हुई जब महिला अभ्यर्थियों से उनके पीरियड्स और प्रगनेंसी की जानकारी देने के लिए भी कहा गया।

बैंक के इस मांग के खिलाफ प्रदेश के सभी बैंक कर्मचारी यूनियन और कई सामाजिक संगठन जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed