फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal write to letter eci againest price hike in gas

रिलायंस को लेकर केजरीवाल पहुंचे चुनाव आयोग!

Fri, 21 Mar 2014 10:35 AM IST
Updated Fri, 21 Mar 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
kejriwal write to letter eci againest price hike in gas

लोकसभा चुनावों में सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए मुसीबत बनके उभरी आम आदमी पार्टी रोज नए-नए कामों से नेताओं से लेकर उद्योगपतियों तक के होश उड़ा रही है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी वी.एस.संपथ को पत्र लिखकर एक अप्रैल से गैस प्राइस में होने वाली बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

54,500 करोड़ का फायदा?

kejriwal write to letter eci againest price hike in gas

अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि केंद्र सरकार ने रिलायंस के लिए गैस कीमतों को 4.2 डॉलर एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 8.4 डॉलर एमएमबीटीयू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह नियम 1 अप्रैल, 2014 से लागू होने वाला है जोकि चुनावी आचार संहिता का उल्‍लघंन है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से रिलायंस को सीधे-सीधे 54,500 करोड़ रुपए का फायदा रिलायंस को होगा। इस बात की जांच की जानी चाहिए कि रिलायंस ने चुनावों के दौरान कांग्रेस को कितने रुपए का फंड दिया है।

आदेश न हो लागू

kejriwal write to letter eci againest price hike in gas

इस निर्णय का असर सीधे-सीधे लोगों की देश की आम जनता पर पड़ेगा। इसके चलते कई क्षेत्रों में उत्पादों और अन्य सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी।

इस मामले में अभी भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। इसलिए चुनाव आयोग से अनुरोध है कि केंद्र सरकार को आदेश दे कि इस निर्णय को लागू न किया जाए। केजरीवाल ने क्या लिखा है अपने पत्र में पढ़ने के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed