फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kejriwal went to complain to the Governor

'ऊपर तक' पहुंची दिल्ली पुलिस की शिकायत

Fri, 17 Jan 2014 07:02 PM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal went to complain to the Governor

नई दिल्ली के पहाडगंज क्षेत्र में डेनमार्क की एक युवती से सामूहिक बलात्कार के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर आये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनिवास जाकर उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल से मुलाकात में केजरीवाल ने तीन थानों के प्रमुखों को हटाने का अनुरोध किया। केजरीवाल पहाडगंज, सागरपुर और मालवीय नगर के थाना प्रमुखों को निलंबित करना चाहते हैं।
विज्ञापन

राजभवन में आमने-सामने आए केजरीवाल और बस्सी

Kejriwal went to complain to the Governor

जिस समय केजरीवाल राजनिवास जंग से मिलने गए थे उस समय दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी भी वहां पहुंचे हुये थे। मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से दिल्ली पुलिस के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जताई है।

सूत्रों ने बताया कि यदि मुख्यमंत्री की बातों पर ध्यान नहीं ध्यान नहीं दिया जाता है तो वह आंदोलन कर सकते हैं। केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस कर द‌िल्ली पुल‌िस के ख‌िलाफ अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी।

नाराजगी व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने द‌िल्ली पुल‌िस के दो एसएचओ और एक एसीपी के ख‌िलाफ कार्रवाई की मांग की।

श‌िंदे से भी करेंगे श‌िकायत: स‌िसौद‌िया

Kejriwal went to complain to the Governor

अरव‌िंद केजरीवाल से एलजी की मुलाकात के बाद श‌िक्षा मंत्री मनीष स‌िसौद‌िया ने बताया क‌ि द‌िल्ली पु‌ल‌िस के इस व्यवहार की वह गृहमंत्री सुशील श‌िंदे से भी श‌िकायत करेंगे।

उन्होंने पुल‌िस पर आरोप लगाते हुए कहा क‌ि वह अपराध‌ियों को जहां सरंक्षण देती है वहीं दूसरी तरफ मं‌त्रियों के साथ उनका व्यवहार काफी अपमानजनक है।

इस दौरान मीड‌िया ने स‌िसौद‌िया से काफी तल्ख सवाल क‌िए तो पलटवार करते हुए कहा क‌ि मीड‌िया द‌िल्ली पुल‌िस के प्रवक्ता के तौर पर व्यवहार न करे।

विज्ञापन

केजरीवाल ने क्या झूठ बोला था?

Kejriwal went to complain to the Governor

गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान जब केजरीवाल से सवाल क‌ि‌या गया क‌ि वह पु‌लि‌स कम‌िश्नर से क्यों नहीं म‌िले, तो केजरीवाल ने कहा क‌ि वह छुट्टी पर हैं और शहर से बाहर हैं।

बाद में पता चला क‌‌ि ज‌िस केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेस के दौरान पुल‌िस कम‌िश्नर बीएस बस्सी भी अध‌िकार‌ियों के साथ बैठक कर रहे थे।

जब कम‌िश्नर बस्सी से केजरीवाल के बयान को लेकर सवाल क‌िया गया तो उन्होंने कहा क‌ि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

केजरीवाल के इस बयान के बाद सवाल उठना लाज‌िमी था क‌ि ब‌िना जानकारी उन्होंने बस्सी के छुट्टी पर होने की बात मीड‌िया में कैसे कह दी।

सोमनाथ भारती के छापे के बाद हुआ था व‌िवाद

Kejriwal went to complain to the Governor

केजरीवाल कानून मंत्री सोमनाथ भारती के रात में छापामारी करने के दौरान दिल्ली पुलिस के व्यवहार को लेकर खासे नाराज बताये जा रहे हैं।

इस दौरान भारती और पुलिस अधिकारी के बीच कहा सुनी भी हुई थी। दिल्ली पुलिस इस मामले पर भारती के खिलाफ उपराज्यपाल को रिपोर्ट सौंप सकती है। पुलिस राज्य सरकार के मंत्रियों के व्यवहार को लेकर नाराज है।

पुलिस का कहना है कि राज्य सरकार के मंत्री उसके कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

कांग्रेस ने 'आप' के तरीके से क‌िया 'आप' पर हमला

Kejriwal went to complain to the Governor

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने डेनमार्क की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और आप मंत्रियों के महिला का नाम उजागर करने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

लवली बलात्कार की घटना पर दिल्ली पुलिस की उदासीनता के लिए गृहमंत्री को पत्र भी लिखेंगे और आप की सरकार की श‌िकायत करेंगे। लवली के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और हारुन युसूफ ने भी द‌िल्ली सरकार के ख‌िलाफ प्रदर्शन क‌िया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed