{"_id":"139576b64e32350d8bd0a4f542a7710a","slug":"kejriwal-wants-used-car-laptop-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार, मोबाइल और लैपटॉप मांग रहे हैं केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कार, मोबाइल और लैपटॉप मांग रहे हैं केजरीवाल
नई दिल्ली। इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 06 Sep 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनकारी एक्टिविस्ट से राजनेता बने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल आजकल लोगों से पुरानी कार, लैपटॉप मोबाइल और फर्नीचर जैसी दूसरी चीजें मांग रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल आम आदमी पार्टी टीम को दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए जरूरी सामान की जरूरत है। इसके लिए वो लोगों से उनकी पुरानी गाड़ियां, पुराने लैपटॉप और मोबाइल आदि मांग रहे है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिसौदिया ने बताया कि इन पुरानी चीजों का इस्तेमाल उनकी पार्टी के लिए काम कर रहे वालंटियर करेंगे। जो दिल्ली विधानसभा के लिए बनाए गए 70 से ज्यादा आम आदमी पार्टी के कार्यालयों में काम करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से लोगों से चंदा भी मांगना शुरू कर दिया है। जो चुनाव आयोग द्वारा नियत धनराशि 14 लाख के अंतर्गत होगा।
आम आदमी पार्टी के कुछ प्रत्याशी तो अपने खर्चे पर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन बाकी प्रत्याशी आम लोगों से चंदा जमा करके चुनाव मैदान में खड़े हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचार-प्रसार के काम के लिए आम आदमी पार्टी के वालंटियर बड़ी संख्या में दिल्ली के बाहर से भी आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 2 हजार वालंटियर रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
ये वालंटियर तीन से चार महीने तक आप के लिए काम करेंगे और जमीनी प्रचार के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काम करेंगे।