फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kejriwal wants probe against delhi police officer

दिल्ली पुलिस से भिड़े सीएम केजरीवाल

Thu, 16 Jan 2014 11:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal wants probe against delhi police officer

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर जोरदार हमला बोलते हुए कमिश्नर से दिल्ली पुलिस के एसएचओ और दो एसीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केजरीवाल ने दिल्ली के कमिश्नर को चेतवानी भी दी है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कल कानून मंत्री सोमनाथ भारती और दिल्ली पुलिस के एसीपी के बीच हुई नोंकझोंक पर कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। केजरीवाल ने कहा है कि दोषी पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर काम न करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की वो जांच कर रही है और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक वह पुलिसवालों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस करेगी शिकायत
वहीं दिल्ली पुलिस ने भी कड़ा रूख अपनाते हुए आप के दो मंत्रियों के खिलाफ शिकायत का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस कानून मंत्री सोमनाथ भारती और महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़लान की शिकायत करेगी।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों मंत्री पुलिस के काम में दखलअंदाजी कर रहे हैं। इसके खिलाफ दिल्ली पुलिस लेफ्टिनेंट गवर्नर से इसकी शिकायत करेगी।

कल कानून मंत्री ने मारा था छापा
कल देर रात दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने मालवीय नगर में छापा मारा था। इस दौरान सोमनाथ भारती ने आरोप लगाए कि वहां ड्रग्स सेवन और वेश्यावृत्ति की जा रही थी। सोमनाथ का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सोमनाथ भारती ने बीती रात सड़कों पर पुलिस से बहस करते नज़र आए थे। वो सड़क पर पहुंच कर पुलिसवालों को उनकी ड्यूटी बता रहे थे तो पुलिसवाले उनको काम में दखल न देने के लिए कह रहे थे।

इसके अलावा ऑन कैमरा भी उनकी काफी बहस हुई। सोमनाथ ने कहा पुलिस मेरी तक नहीं सुनती और ना ही काम करती है।

बिड़ला भी भिड़ गईं थी पुलिस से
कल रात महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़ला भी पुलिस के सामने बेबस नजर आईं। एक मामले में पीड़ित की पैरवी करने पहुंची राखी बिड़लान ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए।


राखी ने भी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपी के साथ मिली हुई है और पुलिस ने पैसा खाया हुआ है। इस पूरे मामले में राखी ने केंद्र सरकार को भी घसीट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed