{"_id":"c638f8bc39dd6fcd14f12282f61b536c","slug":"kejriwal-wants-10-days-for-change-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव के लिए केजरीवाल ने मांगा 10 दिन का वक्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बदलाव के लिए केजरीवाल ने मांगा 10 दिन का वक्त
अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Mon, 30 Dec 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 7 से 10 दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कर दिया है कि वह एक सिस्टम तैयार करना चाहते हैं और उसके बाद ही लोगों की शिकायतें स्वीकार की जाएंगी।
रविवार को उन्होंने कहा, ‘मैं आपको कोई झूठा दिलासा नहीं देना चाहता हूं। पहले मैं सिस्टम तैयार करूंगा और उसके बाद ही हम लोगों की शिकायतों को स्वीकार करेंगे।’
रविवार को ‘आप’ के कौशांबी कार्यालय पर जनता दरबार नहीं लगने पर लोग अपनी शिकायत लेकर केजरीवाल के घर पहुंचे।
केजरीवाल ने लोगों से कहा कि सिस्टम बन जाने के बाद ही लोगों की शिकायतों का समाधान संभव हो सकेगा। इसके लिए उन्हें जनता का सहयोग चाहिए, बिना सहयोग के समस्याओं का समाधान कठिन होगा।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (डीटीसी) में संविदा पर काम कर रहे करीब ढाई सौ कर्मचारी संविदा सिस्टम को खत्म करने की मांग लेकर उनके पास पहुंचे थे।
कर्मचारी अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर केजरीवाल के पास गए थे। कर्मचारियों ने वंदेमातरम और केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए।
डीटीसी संविदा कर्मियों की मांग थी कि संविदा प्रणाली को समाप्त किया जाए। कई वर्षों से संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
केजरीवाल ने डीटीसी कर्मचारियों की शिकायत ली और उनसे कहा कि थोड़ा वक्त दीजिए, उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा।