{"_id":"0f3e1ce2-7a69-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-wanted-to-kill-anna-blames-agniwesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल बोले, अन्ना पर सौ जिंदगियां कुर्बान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल बोले, अन्ना पर सौ जिंदगियां कुर्बान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल ने स्वामी अग्निवेश द्वारा लगाए गए आरोपों का सिरे से खारिज कर दिया है। केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा है कि अन्ना पर एक नहीं बल्कि सौ जिंदगियां कुर्बान की जा सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अग्निवेश से जवाब मांगा है कि किस आधार पर उन्होंने उनपर अन्ना हजारे की जान लेने की कोशिश करने का आरोप आरोप लगाया है। केजरीवाल ने अग्निवेश से पूछा है कि उनके पास इस बात को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत है या नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्वामी अग्निवेश ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाया है कि जंतर मंतर पर हुए आमरण अनशन में केजरीवाल की इच्छा थी कि अन्ना की मौत हो जाए।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अग्निवेश ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को लगता था कि अन्ना का बलिदान आंदोलन के लिए अच्छा रहेगा। अग्निवेश के मुताबिक, अप्रैल 2011 में जब जंतर-मंतर पर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन शुरू हुआ तब वे अन्ना को आमरण अनशन पर बैठाने के खिलाफ थे।
अग्निवेश ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि अन्ना आमरण अनशन पर बैठने वाले हैं, तो उन्होंने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि वे अन्ना जैसे बुजुर्ग को आमरण अनशन पर क्यों बैठा रहे हैं?
इस पर अरविंद ने कहा था कि यदि अनशन करते हुए अन्ना का बलिदान हो जाता है तो इससे क्रांति आएगी। अग्निवेश के मुताबिक, केजरीवाल ने कहा था कि अन्ना अगर मर जाएंगे तो कोई बात नहीं, यह आंदोलन के लिए अच्छा रहेगा।'
अग्निवेश ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में सरकार ने आंदोलनकारियों की सभी मांगें मान ली थीं इसके बाद भी अरविंद केजरीवाल अन्ना को पांच-सात दिन और अनशन करने के लिए उकसाते रहे।
इस बाबत जब अग्निवेश ने केजरीवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि अन्ना अनशन नहीं तोड़ेंगे, अभी पांच-सात दिन अनशन और जारी रखेंगे। अग्निवेश ने बताया कि उन्हें यह बात बहुत बुरी लगी थी। उन्होंने बताया कि किरण बेदी को भी अन्ना को अनशन के लिए उकसाना बुरा लगा था।
स्वामी अग्निवेश के मुताबिक, उन्होंने इसके बाद टीम अन्ना के सदस्य शांति भूषण और प्रशांत भूषण से बात की। वे दोनों भी इस बात से सहमत थे कि अब अन्ना को अनशन तोड़ देना चाहिए लेकिन उन्होंने अन्ना को जब इस बारे में समझाया तो वह नहीं माने। इस पर शांति भूषण अन्ना पर बरस पड़े। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनकी पोल खोल देने की धमकी दी जिसके बाद अन्ना अनशन तोड़ने पर राजी हुए।