{"_id":"a7d4258842998847bf58241f642e940b","slug":"kejriwal-violated-oath-of-cm-s-office-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री शिंदे का केजरीवाल पर फिर हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गृह मंत्री शिंदे का केजरीवाल पर फिर हमला
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 16 Feb 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक पेश करने के मसले पर कांग्रेस के विधायकों के भाजपा के साथ खड़ा होने का बचाव करते हुए अरविंद केजरीवाल पर मुख्यमंत्री पद की शपथ तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने शोलापुर में कहा कि पद संभालने से पहले एक विधायक या सांसद को शपथ लेनी होती है। उसी तरह मुख्यमंत्री भी संविधान का पालन करने की शपथ लेता है। लेकिन केजरीवाल ने शपथ का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि विधानसभा में जनलोकपाल बिल नियमों के अनुसार पेश नहीं किया जा रहा था। जो तरीका अपनाया गया वह गलत था। इसलिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को केजरीवाल ने विधानसभा में जनलोकपाल बिल पेश करने की अनुमति नहीं मिलने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।