{"_id":"60d56c4c45e461a4ff753432d16a021e","slug":"kejriwal-unable-to-run-govt-looking-at-escape-route-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धमकी नहीं इस्तीफा दें केजरीवाल’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘धमकी नहीं इस्तीफा दें केजरीवाल’
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन लोकपाल बिल पारित नहीं होने पर इस्तीफे की धमकी दे रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा कि केजरीवाल से सरकार नहीं चल पा रही है, इसलिए वे जिम्मेदारी से भागने का रास्ता तलाश रहे हैं।
भाजपा ने केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफे की धमकी देने की बजाय चार लाइन का इस्तीफा लिखकर भेज देना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आम आदमी पार्टी को झूठ पार्टी करार देते हुए कहा कि केजरीवाल अब भी झूठ बोल रहे हैं। जो व्यक्ति अपने बच्चों की कसम खाने के बाद भी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन ले लेता है, अब उसकी बात पर जनता विश्वास करने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल को इस्तीफे के लिए किसी को धमकी देने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि चार लाइन का पत्र लिखने की जरूरत है। जावडेकर ने कहा कि चूंकि एक माह के कार्यकाल में केजरीवाल की कोई उपलब्धि नहीं रही है, वे एक्सपोज हो चुके हैं, इसलिए अब जिम्मेदारी से भागने का रास्ता तलाश रहे हैं।
विज्ञापन