{"_id":"25b83bef9c93c26c19e3794772d231e2","slug":"kejriwal-travelled-in-charter-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरपोरेट घराने का विमान इस्तेमाल कर फंसे केजरी!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कॉरपोरेट घराने का विमान इस्तेमाल कर फंसे केजरी!
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Mar 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉरपोरेट घरानों के चार्टर्ड विमानों का इस्तेमाल करने वाले नेताओं की आलोचना करने वाले अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को खुद जयपुर से दिल्ली तक इससे यात्रा की।
विज्ञापन
जब उनके विरोधियों ने इस पर सवाल उठाए तो उन्होंने कहा यह विमान उन्हें एक मीडिया समूह ने मुहैया कराया था। मीडिया समूह चाहता था कि वह उसके सम्मेलन में शामिल हों।
विज्ञापन
इसलिए उसने इस विमान की व्यवस्था की थी। चूंकि दूसरे विमान उपलब्ध नहीं थे इसलिए चार्टर्ड विमान की सेवा ली गई। चूंकि मीडिया समूह ने इसकी व्यवस्था की थी इसलिए इसका खर्चा भी वही देगा।
विज्ञापन
उनकी इस यात्रा पर भाजपा की स्मृति ईरानी ने उन्हें ढोंगी करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल वीआईपी संस्कृति के विरोध की बात करते हैं लेकिन खुद अपने आचरण पर ध्यान नहीं देते।
यहां तक कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मिले घर को भी उन्होंने खाली नहीं किया है।