फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal to sworn in as cm on saturday in ramlila maidan

केजरीवाल को सात दिनों में साबित करना होगा बहुमत

Wed, 25 Dec 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
kejriwal to sworn in as cm on saturday in ramlila maidan

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हो गया है। आप के विधायक दल के नेता अरविंद केजरीवाल 28 दिसंबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


केजरीवाल के साथ ही छह मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। केजरीवाल को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए तीन दिसंबर तक का वक्त दिया गया है।

आप की कोर कमेटी के सदस्य कुमार विश्वास ने बुधवार को बताया कि उपराज्यपाल नजीब जंग से 28 तारीख को शपथ ग्रहण कराने का अनुरोध किया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि मनीष सिसौदिया, सोमनाथ भारती, सतेंद्र कुमार जैन, राखी बिड़ला, गिरीश सोनी और सौरभ भारद्वाज बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। कुमार विश्वास ने बताया कि उपराज्यपाल की ओर से विशिष्ट अतिथियों की सूची मांगी गई थी, जिसमें केजरीवाल की ओर से अन्ना हजारे, संतोष हेगड़े और किरण बेदी का नाम दिया गया है। पहले आप ने कहा था कि वह समारोह में किसी को विशेष तौर पर आमंत्रित नहीं करेगी जो आना चाहता है, वह आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आप’ को मिला सस्ती बिजली का फार्मूला

नाम तय होने के बाद अब विभागों के बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसौदिया को परिवहन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जा रहा है। जबकि कानून, श्रम व उद्योग मंत्रालय का प्रभार सोमनाथ भारती को दिए जाने की उम्मीद है।
 
आम आदमी पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली की जनता को खुला निमंत्रण दिया है। बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, हम नहीं, दिल्लीवासी सरकार बना रहे हैं। यह उनका समारोह है इसलिए सभी दिल्लीवासियों को इसमें शामिल होना चाहिए।
 
बिन्नी ने बदले सुर
आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात के बाद विधायक विनोद कुमार बिन्नी के सुर बदल गए। मंत्रिमंडल में नाम न शामिल होने पर मंगलवार को पार्टी से नाराजगी जाहिर करने वाले बिन्नी का कहना है कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। वह सेवा करने के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं। मंत्री पद का उन्हें कोई लालच नहीं है। इस मामले में मीडिया ने भ्रम फैला रखा है।

24 घंटे में पानी पर आदेश
अरविंद ने एक बार फिर दोहराया कि सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर उन इलाकों में 700 लीटर पानी की सप्लाई का आदेश जारी कर दिया जाएगा, जहां पाइप लाइन है। पाइप लाइन की जद से बाहर दूसरे इलाकों के लिए भी उपयुक्त इंतजाम किए जाएंगे।

बीजेपी चली AAP की चाल, वोट के साथ मांगेगी नोट भी

कटे बिजली कनेक्शन जोड़ लें लोग
केजरीवाल ने लोगों से कहा कि जिनके बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं, वे लोग जोड़ लें। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन को लेकर लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को आप सरकार वापस लेगी।

15 दिन में जन लोकपाल बिल
केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार 15 दिन के अंदर जन लोकपाल बिल लेकर आएगी। हालांकि इससे पहले जब उन्होंने कानूनी अड़चनों का हवाला दिया तो विरोधियों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी थी। बहरहाल केजरीवाल बोले कि संविधान कहता है, दिल्ली विधानसभा राज्य सूची में शामिल कुछ मुद्दों को छोड़कर अन्य पर कानून बना सकती है। कोई कानून लाने से पहले केंद्र की अनुमति संबंधी नियम को केजरीवाल ने गलत करार दिया।

स्पीकर पद पर मचेगा घमासान
भाजपा अपनी पार्टी के विधायक को स्पीकर बनाने के लिए मैदान में कूदेगी। पार्टी ने यह तय किया है कि स्पीकर पद के लिए अपने पार्टी के विधायक को चुनाव में खड़ा करेंगे। स्पीकर पद की चाह में जेडीयू के विधायक शोएब इकबाल भी हैं। इस पद के लिए वे आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का भी इशारा कर चुके हैं। वहीं आप में बिन्नी को स्पीकर बनाने की बात भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed