{"_id":"6780d0fe-19d2-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-to-probe-allegations-against-damania-bhushan-mayank","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजलि, भूषण और मयंक पर लगे आरोपों की होगी जांच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अंजलि, भूषण और मयंक पर लगे आरोपों की होगी जांच
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Oct 2012 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम के सदस्यों प्रशांत भूषण, मयंक गांधी, अंजलि दमानिया पर लगे आरोपों की जांच सेवानिवृत्त तीन न्यायाधीशों की एक समिति करेगी। यह तीनों रिटायर्ड जज हमारे लोकपाल हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी साबित हो जाता है तो उसे पार्टी छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रशांत भूषण, अंजलि दमानिया और मयंक पर लगातार आरोप लगते रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सहयोगी आरटीआई कार्यकर्ता अंजलि दमानिया पर आरोप है कि उन्होंने किसानों की जमीन खरीदकर उस जमीन का उपयोग बदलकर उसे बेच दी। अंजलि ने मुंबई के पास करजत में दो हजार सात में खरीदी सात एकड़ जमीन दो हजार ग्यारह में जमीन का उपयोग बदलवाने के बाद बेच दी। अंजलि का कहना है कि जो हुआ वो नियम के मुताबिक हुआ।
विज्ञापन
उससे पहले भी इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हमारी टीम या हमारी पार्टी के किसी भी सदस्य पर किसी भी प्रकार का आरोप लगाया जाता है तो हम इस आरोप की जांच कराएंगे। हमारी पार्टी की आंतरिक जांच समिति इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन