फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal to focus on ls, manish sisodia may become cm candidate

केजरीवाल का इस्तीफा, सिसोदिया की लॉटरी

Mon, 17 Feb 2014 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Feb 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
kejriwal to focus on ls, manish sisodia may become cm candidate

दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत का परचम लहराने के बाद लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने देश की सियासत में बहुत कम वक्त में काफी अंतर लाने की कोशिश की और कुछ हद तक कामयाब भी साबित हुई।

विज्ञापन


राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि जन लोकपाल बिल पर इस्तीफा देने वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी अच्छी तरह जानते थे कि अगर वे दिल्ली की सरकार में उलझे रहे, तो लोकसभा चुनावों में पूरी तैयारी के साथ नहीं उतर पाएंगे।
विज्ञापन


यही वजह है कि एग्जिट रूट तलाशा गया और शहीद के रूप में सरकार सत्ता से बाहर हो गई। अगले ही दिन से पार्टी की लोकसभा चुनावों से जुड़ी तैयारियों में रफ्तार लौट आई और कुछ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया। लेकिन इस सारे घटनाक्रम के बीच दिल्ली के राजनीतिक समीकरण भी बदले और अचानक पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की किस्मत खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल नहीं, सिसोदिया होंगे दिल्ली के CM!

kejriwal to focus on ls, manish sisodia may become cm candidate

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक यह साफ दिख रहा है कि अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनावों पर फोकस करने वाले हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी कमान मनीष सिसोदिया को सौंप सकती है।

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सिसोदिया लंबे वक्‍त से अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और उनके काफी करीबी बताए जाते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में उनके पास शहरी विकास, रेवेन्यू, शिक्षा और पीडब्‍ल्यूडी जैसे अहम मंत्रालय रहे थे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर केजरीवाल लोकसभा चुनावों में किस्मत आजमाते हैं, तो इस बात की काफी संभावनाएं हैं कि सिसोदिया विधानसभा चुनावों में  AAP के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे।

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल

kejriwal to focus on ls, manish sisodia may become cm candidate

आम आदमी पार्टी के एक सूत्र ने बताया, "मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह साफ हो गया है कि अब अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनावों पर फोकस करेंगे। अगर वह लोकसभा चुनाव लड़ते हैं, तो मुख्यमंत्री पद के ‌दावेदार सिसोदिया होंगे।"

उन्होंने कहा, "उनकी साख गजब की है और शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने काम भी खूब किए हैं। ‌वोटर के साथ सिसोदिया का एक कनेक्‍शन भी है।" सूत्रों का कहना है कि पार्टी लोकसभा चुनावों से पहले देश भर में फैलना चाहती हैं, ऐसे में इस बात को लेकर खास कोशिश की जाएगी कि पार्टी ने शासन के दौरान जो दिल्ली में लाभ कमाया है, वो बरकरार रहे।"

शनिवार को पार्टी के कौशांबी कार्यालय में आम आदमी पार्टी के विधायकों की एक 'अनौपचारिक' बैठक हुई, जिसमें सभी विधायकों से कहा गया कि उन्हें अपना जनसंपर्क जारी रखना चाहिए।

विधायकों को काम जारी रखने ‌की हिदायत

kejriwal to focus on ls, manish sisodia may become cm candidate

मनीष सिसोदिया ने कहा, "सरकार से इस्तीफा देने के बाद हमने आगे की राह के बारे में बातचीत की। यह अनौपचारिक मी‌टिंग थी, लेकिन विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में जाना जारी रखने को कहा गया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने जो रिश्ता बनाया, वो काफी अहम है।"

सूत्रों का कहना है कि विधायकों को जनता के लिए काम करने का अपना सिस्टम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "मसलन, कुछ विधानसभा क्षेत्रों में वॉलेंटियर को बीमा, रेंट एग्रीमेंट जैसी समस्याएं सुलझाने के लिए कहा गया है।"

उन्होंने कहा, "सरकार गिरने के बावजूद ये सिस्टम स्थानीय लोगों की मदद करेंगे। लोगों को पता चलेगा कि पार्टी तब भी काम करती है, जब वह सत्ता में नहीं होती।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed