{"_id":"47290124-1418-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-team-will-walk-towards-pm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास की ओर पदयात्रा निकालेंगे केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम आवास की ओर पदयात्रा निकालेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 12 Oct 2012 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर का घेराव करने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। अब वह शुक्रवार को अपने विकलांग समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर पदयात्रा निकालेंगे। केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ सोनिया गांधी के घर का घेराव करने का एलान किया था। खुर्शीद पर अपने एनजीओ में भ्रष्टाचार करने का आरोप है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि विकलांग कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने अपनी योजना में बदलाव किया है। केजरीवाल के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के एक सदस्य ने बताया कि विकलांग लोग शुक्रवार को प्रधानमंत्री के सरकारी आवास की ओर पदयात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि एक निजी टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में खुर्शीद के डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विकलांगों को सहायता उपकरण वितरित करने की आड़ में बडे़ पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी करने का खुलासा किया गया था। वहीं खुर्शीद का कहना है कि सब आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन