फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal target salman khurshid on zakir hussain memorial trust matter

अब खुर्शीद दंपति केजरीवाल के निशाने पर

Thu, 11 Oct 2012 08:42 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी Updated Thu, 11 Oct 2012 08:42 AM IST
विज्ञापन
kejriwal target salman khurshid on zakir hussain memorial trust matter

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने रॉबर्ट वाड्रा के बाद अब कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद को भी निशाने पर ले लिया है। केजरीवाल ने खुर्शीद के जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर लगे घपले के आरोपों को लेकर कानून मंत्री के इस्तीफे और उनकी पत्नी लुईस की गिरफ्तारी की मांग कर दी है। उन्होंने इन मांगों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास के घेराव का ऐलान भी कर दिया है। वहीं, लुईस खुर्शीद ने ट्रस्ट पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि एक निजी टीवी चैनल के स्टिंग में खुर्शीद के ट्रस्ट द्वारा विकलांगों को सहायता उपकरण वितरित करने की आड़ में बडे़ पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी करने का खुलासा किया गया था। केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह विकलांगों के साथ शुक्रवार को सोनिया गांधी के घर का घेराव करेंगे। 35-40 विकलांगों का समूह इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल से मिलने पहुंचा था। केजरीवाल के संगठन इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के सदस्य संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि वे ट्रस्ट के कर्ताधर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाकर मामले की जांच कराएं।
विज्ञापन


वहीं, लुईस खुर्शीद ने कहा है कि चैनल की ओर से लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं हैं। ये आरोप निराधार हैं। उन्होंने सफाई में कहा कि मैंने खुद ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 17 सितंबर को मामले की जांच कराने की गुजारिश की थी, ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि यह साबित हो चुका है कि ट्रस्ट ने किसी अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वाड्रा के मामले में खुल कर बचाव में उतरी कांग्रेस खुर्शीद के मामले में दूरी बनाती दिखी। कांग्रेस की प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा कि इस बारे में खुर्शीद और उनकी पत्नी स्पष्टीकरण दे चुके हैं कि उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं। इस स्थिति में पार्टी कुछ नहीं कहना चाहती है।


क्या हैं आरोप
निजी चैनल के स्टिंग में दिखाया गया है कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्रालय से मिली धनराशि से उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में विकलांगों को बैसाखियां, तिपहिया साइकिल, सुनने की मशीन सहित अन्य सामग्री वितरित की जानी थी, मगर जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की निदेशक लुईस खुर्शीद ने अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से फर्जी शिविरों का आयोजन दिखाकर लाखों रुपये का गबन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed