{"_id":"5bc4028e-4035-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-stages-sit-in-near-sheila-residence-over-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला के घर पर धरना दे रहे केजरीवाल हिरासत में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शीला के घर पर धरना दे रहे केजरीवाल हिरासत में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Dec 2012 02:40 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और कई अन्य लोगों को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास के बाहर धरना देते समय हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
ये लोग दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में मकानों को गिराने के विरोध में शीला दीक्षित के आवास के सामने धरना दे रहे थे।
इससे पहले आज सुबह मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित शीला दीक्षित के आवास के पास करीब सौ लोग जमा हुए। करीब एक घंटे बाद केजरीवाल भी वहां पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने शीला सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केजरीवाल का कहना है कि दक्षिणी दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में रह रहे इन इलाकों के पास जमीन का वैध दस्तावेज है।
विज्ञापन
4 अक्टूबर, 2010 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि दिल्ली में 1600 कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा।
शाहीनबाग का इलाका भी उसी कॉलोनियों में शामिल है। इसके बावजूद 500 घरों को ढहा दिया गया।
वहीं कई बड़े शोरूम को अधिकारियों ने हाथ तक नहीं लगाया। जब इस मुद्दे पर शीला दीक्षित से मिलने का समय मांगा गया तो सरकार ने समय तक नहीं दिया।
