फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal slams narendra modi on development issue

'मोदी सिर्फ अडानियों और अंबानियों के विकास पुरुष'

Sat, 08 Mar 2014 08:13 PM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
kejriwal slams narendra modi on development issue

आप आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी के विकास के दावों की खिल्ली उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुजरात के चुनाव अभियान पर निकले केजरीवाल का कहना है कि नरेंद्र मोदी सिर्फ उद्योगपतियों के लिए ‘विकास पुरुष’ हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल गुजरात में मोदी के विकास के दावों की ‘जांच’करने निकले हैं। अपने इस चुनावी अभियान के दौरान मुंदड़ा तालुका के किसानों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि मोदी विकास पुरुष हैं लेकिन सिर्फ अडानियों और अंबानियों के लिए। मुंदड़ा तालुका में ही अडानी पोर्ट और स्पेशल इकोनॉमिक जोन हैं।

विज्ञापन

कॉरपोरेट पर हमला

kejriwal slams narendra modi on development issue

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों ने सरकार से साठगांठ कर जमीन हड़पना शुरू कर दिया है। ऐसा लगता है कि गुजरात की सारी जमीन बिकने के लिए ही है।

उद्योगपतियों के पास इतना पैसा है कि वह एक दिन देश छोड़ कर स्विट्जरलैंड चले जाएंगे।

मोदी मीडिया के जरिये विकास का प्रोपंगडा करते रहते हैं। क्या मोदी यहां असंतोष की आवाज सुन रहे हैं। यहां के लोग मेरे सामने अपनी तकलीफों के बारे में बातें कर रहे हैं।

केजरीवाल ने अबदासा में सिख किसानों से भी मुलाकात की और उनसे कहा कि गुजरात सरकार उनकी जमीन नहीं लौटाना चाहती।

राज्य सरकार पर गंभीर आरोप

kejriwal slams narendra modi on development issue

राज्य सरकार ने 2010 में उनकी जमीन जब्त कर ली थी। जब किसानों ने विरोध किया तो सरकार ने इस मामले के लिए बड़े वकील रख लिए ताकि उन्हें अपनी जमीन न मिल सके। किसानों ने कहा कि उन्हें केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से ही कुछ उम्मीद है।

केजरीवाल ने भुज के मछुआरों से भी मुलाकात की और यहां के अस्पताल में भी जाने की कोशिश की। लेकिन जा नहीं सके। भाजपा के समर्थक मोदी के पक्ष में नारे लगाते हुए उनका विरोध करने लगे।

विज्ञापन

अरविंद के काफिले पर हमले में शिकायत

kejriwal slams narendra modi on development issue

कच्छ पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के काफिले को कथित तौर पर रोकने वाले 40 से 50 लोगों के हुजूम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन लोगों पर बुधवार की शाम केजरीवाल के काफिले को रोकने और उस पर हमला करने का आरोप है।

हालांकि शिकायत में सिर्फ यह कहा गया है कि केजरीवाल की कार पर हमला हुआ लेकिन इसमें न तो भाजपा और न ही केजरीवाल का नाम लिया गया है।

केजरीवाल ने माफी मांगी

kejriwal slams narendra modi on development issue

केजरीवाल ने गुजरात में रोके जाने के खिलाफ दिल्ली और लखनऊ में आम आदमी पार्टी के समर्थकों के उग्र व्यवहार के लिए माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने समर्थकों से अहिंसा के सिद्धांत पर टिके रहने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कुछ समर्थकों पर हमले किए गए। इसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। गौरतलब है कि गुजरात में अरविंद केजरीवाल की कार पर हमले के बाद दिल्ली और लखनऊ में ‘आप’ और भाजपा समर्थकों में भिड़ंत हुई थी।

गुजरात पुलिस जासूसी कर रही है: सिसोदिया

kejriwal slams narendra modi on development issue

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है गुजरात पुलिस उनकी जासूसी करवा रही है। गुजरात के चुनाव अभियान पर निकले अरविंद केजरीवाल का साथ दे रहे सिसोदिया ने कहा कि पुलिस उन लोगों को परेशान कर रही हैं जिनसे उन्होंने बुधवार की शाम बात की थी।

इसके अलावा लोगों से पूछताछ की जा रही है और धमकी दी जा रही है। दूसरे दिन भी गुजरात पुलिस उनके पीछे पड़ी है और जासूसी में लगी है। एक ट्वीट में सिसोदिया ने कहा है कि गुजरात पुलिस आप के समर्थकों को परेशान कर  रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed