'मैंने कभी नहीं कहा, मोदी को पसंद करता हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ विवादों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बीच पसंदगी-नापसंदी पर दिए बयान को लेकर केजरीवाल को गुरुवार को सफाई देनी पड़ी।
केजरीवाल के मुताबिक, उन्होंने कभी नहीं कहा कि मायावती की तुलना में वह प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं।
मोदी को चुना है केजरीवाल ने!
सोशल नेटवर्किंग साइटस ट्विटर पर केजरीवाल ने लिखा, न्यूज चैनल पर चल रहा है- केजरीवाल ने कहा कि मोदी और मायावती के बीच मैं मोदी को वरीयता दूंगा। लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं कहा।
केजरीवाल ने आगे सवाल किया है कि कुछ चैनल इस तरह प्रो मोदी स्टोरी क्यों चला रहे हैं। ऐसी खबरें मोदी के पक्ष में हवा बनाने के लिए जान-बूझकर चलाई जा रही हैं। ऐसे तो मोदी को वोट नहीं मिलने वाला।
मीडिया पर लगाए इलजाम
दरअसल, बृहस्पतिवार सुबह से ही केजरीवाल के हवाले से मीडिया में यह खबर चल रही थी कि यदि कोई उनके सिर पर बंदूक रखकर यह सवाल करे कि वह मायावती और मोदी में से मोदी को पसंद करते हैं तो उनका जवाब मोदी होगा।
अपने प्रचार अभियान की किरकिरी होते देख आप नेता ने ट्वीट कर इस मामले में सफाई दी। बता दें कि केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए फिलहाल महाराष्ट्र में हैं। अपने प्रचार अभियान को धार देने के लिए केजरीवाल ने मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।