फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal should go to court if robert vadra has done wrong

'वाड्रा ने कुछ गलत किया है तो अदालत जाएं केजरीवाल'

Mon, 08 Oct 2012 12:23 PM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Mon, 08 Oct 2012 12:23 PM IST
विज्ञापन
kejriwal should go to court if robert vadra has done wrong

केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कुछ गलत किया है, तो वह उनके खिलाफ अदालत की शरण क्यों नहीं लेते। एनसीपी प्रमुख पवार ने कहा, ‘अब यह चलन सा बन गया है कि किसी के खिलाफ कोई भी आरोप लगा दो और उसके बाद चुप बैठकर तमाशा देखो। फिर सरकार से न्यायिक जांच की मांग करो। इन मामलों में कोई भी कोर्ट की शरण ले सकता है। केजरीवाल भी यह रास्ता अपना सकते हैं।’

विज्ञापन


गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि वाड्रा ने करीब चार साल में 300 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई। 2007 से लेकर 2010 तक वाड्रा की संपत्ति 50 लाख से बढ़कर 300 करोड़ रुपये हो गई, जबकि उनकी आय का एकमात्र जरिया डीएलएफ से मिला ब्याज मुक्त 65 करोड़ रुपये का लोन था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में 2014 में होने वाले अगले विधानसभा चुनावों के बारे में पवार ने संकेत दिए कि उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा, ‘हमने अभी कुछ पार्टियों के साथ शुरुआती स्तर पर बातचीत की है। हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले सभी एनसीपी नेताओं को विश्वास में लिया जाएगा।’ इस बीच भाजपा से निष्कासित और छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष ताराचंद साहू ने भी पवार से मुलाकात की, जिससे उनके एनसीपी में शामिल होने की अटकलों को और हवा मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण बिल के बारे में पवार ने कहा कि यह संसद में रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘देश को बिजली और इंडस्ट्री की जरूरत है। लेकिन साथ ही किसानों को भी उचित मुआवजे और पुनर्वास का हक है। यह सभी मुद्दे भूमि अधिग्रहण बिल में शामिल हैं।’ अलग से कृषि बजट के बारे में उन्होंने कहा कि यह व्यवहारिक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed