{"_id":"06f27e08-4147-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-seeks-referendum-on-fdi-in-retail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटेल में एफडीआई पर जनमत संग्रह हो: केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रिटेल में एफडीआई पर जनमत संग्रह हो: केजरीवाल
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (एएपी) के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रिटेल में एफडीआई पर जनमत संग्रह कराने की मांग की। यहां पैनआईआईटी कांफ्रेंस से इतर केजरीवाल ने कहा कि हम सभी ने देखा कि रिटेल में एफडीआई पर संसद में चर्चा के दौरान राजनीतिक पार्टियों का रवैया कैसा था। मेरा मानना है कि इस मुद्दे पर जनमत संग्रह कराना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बसपा और सपा को सीबीआई की धौंस दिखाकर लोकसभा और राज्यसभा में जीत हासिल की। इसके साथ ही इस मुद्दे पर संसद में सही ढंग से चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि सरकार का कहना है कि रिटेल में एफडीआई के आने से किसानों को फायदा होगा और बिचौलिये खत्म हो जाएंगे। लेकिन वालमार्ट का अनुभव बताता है कि अमेरिका में किसानों को फायदा नहीं हुआ बल्कि वह एक खराब नियोक्ता साबित हुआ है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि सरकार का कहना है कि वालमार्ट यहां कोल्ड स्टोरेज स्थापित करेगी। अगर सरकार पिछले 65 सालों में यह काम नहीं कर सकी तो यह कैसा मान लिया जाए कि विदेशी कंपनियां कुछ ही सालों में यह काम कर देंगी। इसके साथ ही बिचौलिये के खात्मे की थ्योरी भी बकवास ही है।