फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal says will join bjp if it promise on gas price, later backtrack

अब केजरीवाल बोले, मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगा...

Wed, 02 Apr 2014 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Apr 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
kejriwal says will join bjp if it promise on gas price, later backtrack

एक वक्त था, जब अरविंद केजरीवाल का हर दांव सही साबित हो रहा था। अन्ना आंदोलन के बाद सियासत में उतरने का फैसला, दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय, सरकार बनाना, सरकार बनाकर धड़ाधड़ फैसले करना।

विज्ञापन


लेकिन जब आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता छोड़ लोकसभा चुनावों में उतरी, तो खेल में कुछ बदलाव आ गया। ऐसा नहीं कि उन्हें मिलने वाला समर्थन गायब हो गया, लेकिन आलोचना जरूर होने लगी।
विज्ञापन


इस बीच कुछ बयान देने और बाद में उनसे पलटने को लेकर भी आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल घेरे जाते रहे। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर आपको एक बार शायद यकीन न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हो जाऊंगाः केजरीवाल

kejriwal says will join bjp if it promise on gas price, later backtrack

इन दिनों दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर भाजपा गैस के दाम नहीं बढ़ाएगी, तो वो उसका समर्थन करेंगे।

पूर्वी दिल्‍ली के गांधी नगर इलाके में उन्होंने कहा क‌ि अगर नरेंद्र मोदी यह वादा करते हैं कि गैस के दामों में इजाफा नहीं किया जाएगा, तो वो भाजपा में 'शामिल' हो जाएंगे।

कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में आयोजित रैली में केजरीवाल ने कहा था कि नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर गैस के दामों में तीन गुना इजाफा करने को कहा है, ताकि उद्योगपति मुकेश अंबानी को फायदा पहुंचाया जा सके।

कांग्रेस, भाजपा दोनों पर किया हमला

kejriwal says will join bjp if it promise on gas price, later backtrack

अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "गैस की कीमतों में तीन गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव इसलिए किया गया, ताकि अंबानी को लाभ मिले, क्योंकि तेल के कुएं उन्हीं के हैं।"

उन्होंने कहा, "मोदी और राहुल गांधी, दोनों ट्रैवल करने के लिए अंबानी का हवाई जहाज इस्तेमाल करते हैं...वे दोनों अंबानी को फायदा पहुंचाते हैं।" हालांकि, बाद में अरविंद केजरीवाल इस बात से यूटर्न ले गए कि उन्होंने कभी भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है।

पूर्वी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजमोहन गांधी के समर्थन में रैली करने आए केजरीवाल कहा कि वो भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहे और बनारस में मोदी को‌ शिकस्त देने में कामयाब रहेंगे।

बाद में भाजपा में शामिल होने की बात से मुकरे

kejriwal says will join bjp if it promise on gas price, later backtrack

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर मेरा लक्ष्य संसद में पहुंचना होता, तो मैं किसी सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव लड़ता। मैं मोदी को हराना चाहता हूं। इसलिए वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को हराना भी जरूरी है। इसलिए आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को वहां लड़ने के लिए भेजा गया है। मोदी और राहुल, दोनों को हराना जरूरी है। दोनों दर भ्रष्टाचार में डूबे हैं।"

केजरीवाल ने इन खबरों से इनकार किया कि वो बाद में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कहा और मैं कभी भी इन दलों के साथ नहीं जाऊंगा।"

'कांग्रेस, भाजपा कर रही हैं हमला'

kejriwal says will join bjp if it promise on gas price, later backtrack

अरविंद केजरीवाल के साथ करीब 800 समर्थक थे। इनमें से कुछ पैदल चल रहे थे और कुछ मोटरसा‌इकिल पर। जब कभी वो भाषण देने के लिए रुकते, वहां भीड़ जुट जाती।

केजरीवाल ने इस मौके पर उन घटनाओं का जिक्र किया, जब हरियाणा के भिवानी और गुजरात में उन पर हमले किए गए थे। बनारस में उन पर अंडे फेंके गए थे।

उन्होंने कहा, "इन सभी घटनाओं के लिए भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। वे हमें कुचलना चाहते हैं। लेकिन हम कभी झुकेंगे नहीं। हम आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed