फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal's aam aadmi party announce 11 candidates

केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ ने किए 11 प्रत्याशी घोषित

Sun, 16 Jun 2013 01:26 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
kejriwal's aam aadmi party announce 11 candidates

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।

विज्ञापन


इसमें सेना के पूर्व अधिकारी, वकील, इंजीनियर, खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

पार्टी अगले दस दिनों में करीब दस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी। इसी बीच बाकी संभावित उम्मीदवारों के नाम भी तय होंगे।

कोर कमेटी के सदस्य मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज व और शाजिया इल्मी को आरकेपुरम से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि कर्नल देवेंद्र सहरावत बिजवासन व संतोष कोली सुंदर नगरी से चुनावी मैदान में होंगे।

वहीं कोंडली से मनोज कुमार, त्रिलोकपुरी से राजू धींगान, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, मटियाला से गुलाब सिंह यादव, नजफगढ़ से मुकेश कुमार डागर और सदर बाजार से सोमदत्त शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। सभी प्रत्याशियों की औसत उम्र 37 साल है।
विज्ञापन


पार्टी के मुताबिक, इन विधानसभाओं से 97 आवेदन मिले थे। उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक और पारदर्शी थी। करीब एक महीने में उम्मीदवारों का नाम फाइनल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया
पहले चरण में स्क्रीनिंग कमेटी ने आवेदकों से लंबी चर्चा की। उसके बाद हर सीट से तीन-चार लोगों का नाम शॉर्ट लिस्ट किया गया।

इन पर जनता की राय ली गई और नकारने का अधिकार देकर सक्रिय कार्यकर्ताओं की वोटिंग भी कराई गई।

इसके बाद पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने नाम फाइनल किया। 97 लोगों में से 11 नामों का चयन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed