फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal retweet vishal dadlani post regarding attack on narendra modi and rahul gandhi

राहुल, मोदी पर रिट्वीट, घिरे केजरीवाल

Tue, 28 Jan 2014 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
kejriwal retweet vishal dadlani post regarding attack on narendra modi and rahul gandhi

दिल्ली की सियासत की कुर्सी हिलाने के बाद देश की राजनीति में बदलाव लाने की उम्मीद कर रही आम आदमी पार्टी और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अब तक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलने से बच रहे थे।

विज्ञापन


केजरीवाल का कहना था कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से किसी से कोई दिक्कत नहीं है और उनकी लड़ाई भ्रष्ट राजनीति और जंग लगे सिस्टम से है, जिसमें तब्दीली लाने के लिए वह मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन


उन पर राजनीति का रंग चढ़ रहा है। राहुल-मोदी पर सीधा हमला तो नहीं बोला है, लेकिन एक करारे हमले को आगे बढ़ाकर साफ कर दिया है कि वह चुनावी सियासत में उसी के हथियार के साथ उतरे हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के लिए राहुल मूर्ख, मोदी हत्यारा हैं?

kejriwal retweet vishal dadlani post regarding attack on narendra modi and rahul gandhi

हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यह कोशिश विवाद भी खड़ा कर सकती है। दरअसल, म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक विवादित ट्वीट पोस्ट किया, जिसे रिट्वीट कर केजरीवाल ने अपनी मुहर लगाई।

इस ट्वीट पोस्ट में डडलानी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'बेवकूफ' और नरेंद्र मोदी को 'हत्यारा' करार दिया है। पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इशारा साफ समझ आता है।

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने बीती रात डडलानी की पोस्ट रिट्वीट की, जिसमें लिखा है, "एक बेवकूफ और एक हत्यारे के बीच फंस गए हैं हम...अब हिंदुस्तान क्या कदम उठाएगा?"

राहुल के इंटरव्यू के बाद हुआ बवाल

kejriwal retweet vishal dadlani post regarding attack on narendra modi and rahul gandhi

राहुल गांधी ने बीती रात एक टीवी चैनल को दस साल के अंतराल के बाद इंटरव्यू दिया और इसके बाद ही म्यूजिक डायरेक्टर ने यह ट्वीट किया। डडलानी केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के समर्थक माने जाते हैं।

इस बीच भाजपा नेता निर्मला सीतारामण ने इस ट्वीट की आलोचना की और केजरीवाल को चेताया कि वह इस तरह के विवादित ट्वीट का अनुमोदन कतई न करें, क्योंकि यह सही नहीं है।

बीते एक महीने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री कई विवादों में फंसे हैं। इनमें सोमनाथ भारती एपिसोड, दिल्ली पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी को बर्खास्त करना शामिल है।

सोमनाथ भारती का ट्वीट भी आया, फिर डिलीट

kejriwal retweet vishal dadlani post regarding attack on narendra modi and rahul gandhi

कई मुश्किलों में फंस चुके दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर विवादों में फंसते दिखे। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया।

भारती ने इसमें लिखा, "अगर आम आदमी पार्टी की हरकतें अराजकता है, तो माननीय राष्ट्रपति साल 1984 और साल 2002 में दंगों के बारे में क्या कहना चाहेंगे? क्या वो विरोध था? अच्छा मजाक है राष्ट्रपति जी!"

हालांकि, यह ट्वीट इसके तुरंत बाद डिलीट कर दिया गया। इसमें दिल्ली में हुए सिख दंगों के लिए कांग्रेस पर हमला बोला गया था, जबकि गुजरात में हुए दंगों के लिए भाजपा पर निशाना साधा गया था।

लेकिन पलट गए दिल्ली के कानून मंत्री

kejriwal retweet vishal dadlani post regarding attack on narendra modi and rahul gandhi

लेकिन आम आदमी पार्टी को अहसास हो गया कि इससे बवाल हो सकता है। यह मामला तूल न पकड़े, इसलिए सोमनाथ भारती के ऑफिस ने सफाई देते हुए कहा कि यह ट्वीट उन्होंने नहीं, बल्कि किसी और ने लिखा था।

मंत्री के प्रवक्ता ने कहा, "जब हमें पता लगा कि ऐसा कुछ लिखकर पोस्ट कर दिया गया है, तो हमने इसे तुरंत डिलीट कर दिया और पासवर्ड भी बदल दिया गया...नया पासवर्ड केवल सोमनाथ भारती जानते हैं।"

सोमनाथ भारती का भी कहना है कि उन्हें इस ट्वीट की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले सोमनाथ खिड़की एक्सटेंशन में कथित सेक्स रैकेट पर छापा मारने को लेकर विवाद में फंस चुके हैं।

शेखर कपूर ने की थी शुरुआत

kejriwal retweet vishal dadlani post regarding attack on narendra modi and rahul gandhi

एक्टर-डायरेक्टर शेखर कपूर ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की इस टिप्पणी पर हमला बोला था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शोहरत बटोरने के लिए अराजकता को सही नहीं ठहराया जा सकता। उनका निशाना अरविंद केजरीवाल की तरफ था।

कपूर ने केजरीवाल का बचाव करते हुए 1984 में दिल्ली में हुए ‌सिख विरोधी दंगों को अराजकता करार दिया था, जिसमें कांग्रेस के कई नेताओं पर शामिल होने के इल्जाम लग चुके हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, "प्रिय राष्ट्रपति जीत। विरोध प्रदर्शन और अराजकता एक बात नहीं होती। अराजकता 1984 में थी, जब भीड़ ने सिखों का कत्लेआम मचाया था। जिसे सरकार और पुलिस से समर्थन मिला।" इस पोस्ट को भी केजरीवाल ने रिट्वीट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed