फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal prepares list of 'corrupt' politicians

इन्हें संसद नहीं पहुंचने देंगे केजरीवाल!

Fri, 31 Jan 2014 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
kejriwal prepares list of 'corrupt' politicians

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। उनकी पार्टी ने गुरुवार को कहा था कि वह 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह आगामी चुनावों में दागदार उम्मीदवारों और नेताओं को चुनौती देगी। उसका कहना है कि ये नेता भ्रष्टाचार और राजनीति के अपराधीकरण का प्रतीक बन चुके हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को केजरीवाल ने अपना हमला और तेज कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने AAP की राष्ट्रीय परिषद में बोलते हुए आज ऐसे नेताओं के नाम सामने रखे, जो उनके मुताबिक भ्रष्ट हैं। और उनकी पार्टी इन नेताओं से मुकाबला करने के लिए खास जोर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी पार्टी को नहीं बख्‍शा

kejriwal prepares list of 'corrupt' politicians

केजरीवाल शुक्रवार पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में बोल रहे थे, तो उनका निशाना लोकसभा चुनावों पर था। और उन्होंने हमला बोलते वक्‍त किसी राजनीतिक दल को नहीं बख्‍शा। उन्होंने जिन नेताओं के नाम गिनाए, उसमें अलग-अलग पार्टी के नुमाइंदे शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा, "मैंने भ्रष्ट नेताओं की एक लिस्ट बनाई है। आगे चलकर यह सूची और लंबी हो सकती है, क्यों‌कि अभी तो शुरुआत की है।" दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक-एक करके नाम गिनाए और वहां मौजूद जनता से राय पूछी।

उन्होंने कहा, "दोस्तों, मैंने देश के बेईमानों की लिस्ट बनाई है। लेकिन इस लिस्ट पर आप लोगों की सहमति चाहता हूं, देश की सहमति चाहता हूं। अगर इसमें कोई नाम गलत हो, तो मुझे आगाह कीजिएगा। मुझे बताइएगा कि इन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में हराना चाहिए या नहीं?"

कांग्रेस, भाजपा के अलावा सपा-बसपा पर हमला

kejriwal prepares list of 'corrupt' politicians

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि इस बार एक भी भ्रष्टाचारी नेता संसद नहीं पहुंचना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, "देश में पैसे की कमी नहीं है, नीयत की कमी है। अगर नीयत होगी, तो भ्रष्टाचार खत्म होगा।"

इस लिस्ट ने साफ कर दिया हाल तक राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने वाली आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं को चुनौती देने की तैयारी में हैं।

जिन नेताओं के खिलाफ केजरीवाल ने सख्त रुख दिखाया, उनमें न केवल भाजपा और कांग्रेस बल्कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसे राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के नाम हैं।

सबसे बड़ा हमला कांग्रेस पर

kejriwal prepares list of 'corrupt' politicians

अरविंद केजरीवाल ने जिन नेताओं को संसद में न पहुंचने देने की बात कही, उनमें से ज्यादातर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस हैं। इन नेताओं के नाम अतीत में भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले में आ चुका है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के मुताबिक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में फंसे सुरेश कलमाड़ी, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, वित्त मंत्री पी चिदंबरम, टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल, पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल, वीरप्पा मोइली को संसद नहीं पहुंचने देना।

इनके अलावा जिन कांग्रेसी नेताओं को उन्होंने लपेटा उनमें जहाजरानी मंत्री ‌जी के वासन, उन्नाव से सांसद अनु टंडन, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, अवतार सिंह भड़ाना, कमलनाथ, नवीन जिंदल, श्रीप्रकाश जायसवाल शामिल हैं।

भाजपा, सपा, बसपा, एनसीपी को लपेटा

kejriwal prepares list of 'corrupt' politicians

अरविंद केजरीवाल ने अपना हमला केवल कांग्रेस तक सीमित नहीं रखा। जब वे इन नेताओं की सूची पढ़ रहे थे, सामने बैठे लोग एक-एक नाम पर अपनी रजामंदी दे रहे थे। साथ ही कुछ नए नाम भी सुझा रहे थे।

कांग्रेस से अलहदा जिन नेताओं पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा उनमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, अनुराग ठाकुर, वरिष्ठ नेता अनंत कुमार, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल, डीएमके की कनिमोझी, ए राजा और अलागिरि, समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी हैं।

इन नेताओं के अलावा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे एच डी कुमारस्वामी, बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगन मोहन रेड्डी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला शामिल हैं।

73 नेताओं पर खास फोकस रखेगी AAP

kejriwal prepares list of 'corrupt' politicians

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा था, "हमें अपने राज्य के संयोजकों और दूसरे राज्यों से जो प्रतिक्रिया मिली है, उसके आधार पर यह फैसला किया गया है कि पार्टी 350 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।"

संजय ने कहा था, "भ्रष्टाचार और राजनीति का अपराधीकरण, दोनों ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी अलग-अलग दलों के उन नेताओं के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी, जो भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "162 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 73 के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। पार्टी इन सभी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की कोशिश करेगी। और जनता फैसला करेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed