{"_id":"90e01bea-3218-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-party-will-held-first-public-meeting-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिंपल यादव के गढ़ में ताकत दिखाएंगे केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
डिंपल यादव के गढ़ में ताकत दिखाएंगे केजरीवाल
कानपुर/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के अरविंद केजरीवाल की नई पार्टी की पहली जनसभा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज के तेरामल्लू गांव में होगी। 9 दिसंबर को प्रस्तावित जनसभा में आईएससी के सदस्य संजय सिंह भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
जनसभा के बहाने केजरीवाल की पार्टी एक तीर से कई निशाने साधने की फिराक में है। उसकी मंशा है कि पार्टी का प्रचार-प्रसार गांव, शहर तक हो। साथ ही कन्नौज मुख्यमंत्री का संसदीय क्षेत्र रहा है। इसलिए जनसभा करके अपनी ताकत का एहसास कराने की रणनीति बनायी गई है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी का ऐलान 26 नवंबर को होना है।
विज्ञापन
पहली जनसभा यूपी में होनी है। इसे लेकर ही आईएसी के सदस्य ओमेंद्र भारत, डॉ. पुनीत नाथ, आशुतोष सिंह सेंगर और अभिषेक भारत रविवार को कन्नौज गए थे। वहां पर तेरामल्लू गांव के लोगों से मिले। समस्याएं पूछीं। ग्रामीणों ने बताया कि शराब का ठेका परेशानी का सबब है। आईएसी के सदस्यों ने कहा कि जनसभा के बाद ठेका हट जाएगा। नई पार्टी के माध्यम से इसका खुला विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन