फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal off the record interview leaked, sparks controversy

लीक हुआ केजरीवाल का वीडियो, मच गया बवाल

Mon, 10 Mar 2014 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Mar 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
kejriwal off the record interview leaked, sparks controversy

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक बार फिर मीडिया पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली का सीएम बनने पर उनके तीन कमरों वाला मकान लेने की खबरें मीडिया ने बार-बार दिखाई।

विज्ञापन


केजरीवाल की शिकायत थी कि मीडिया उनकी आलोचना करने वाली खबरें दिखाता है, लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की जमीन उद्योगपतियों को सौंपने पर गौर नहीं किया जाता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मोदी ने किसानों की जमीन छीनकर अडानी को सौंप दी, लेकिन मीडिया ने आपको कभी नहीं बताया। केजरीवाल ने तीन कमरे का मकान लिया, यह मीडिया ने दिन भर दिखाया। मैंने क्या गुनाह किया? कोई बंगला तो नहीं लिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

लीक वीडियो में फंसे केजरी

kejriwal off the record interview leaked, sparks controversy

संयोग देखिए, जब अरविंद केजरीवाल मथुरा रैली में मीडिया पर हमले बोल रहे थे, तभी एक वीडियो लीक हुआ, जो आम आदमी पार्टी के नेता पर सवाल उठा रहा है।

इस वीडियो में AAP नेता अरविंद केजरीवाल 'आज तक' चैनल के सीनियर पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी से कहते दिख रहे हैं कि इंटरव्यू के एक खास हिस्से को ज्यादा तरजीह दी जाए।

यह वीडियो रविवार को यूट्यूब पर वायरल हो गया। इत्तफाक देखिए पुण्य प्रसून वाजपेयी इससे पहले भी विवादों में घिर चुके हैं, जब उनकी एक तस्वीर फैल गई थी। इस फोटो में वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ बैठे दिख रहे थे।

इंटरव्यू का खास हिस्सा दिखाने की बात

kejriwal off the record interview leaked, sparks controversy

1.22 सेकेंड का वीडियो अब तक यूट्यूब पर था, लेकिन अब वॉट्सऐप समेत सोशल मीडिया पर भी छा गया है। इसमें केजरीवाल और टीवी एंकर औपचारिक इंटरव्यू खत्म होने के बाद अनौपचारिक बातचीत करते दिख रहे हैं।

इसी बातचीत में केजरीवाल टीवी एंकर से आग्रह कर रहे हैं क‌ि वह अपने कार्यक्रम में इंटरव्यू के एक खास हिस्से को जरूर दिखाएं। और एंकर भी जवाब में कह रहे हैं, "हां, जरूर दिखाएंगे। भगत सिंह वाले हिस्से पर तो हमें बहुत से रिएक्‍शन आएंगे।"

इससे पहले न्यूज एंकर केजरीवाल को सलाह देते दिख रहे हैं कि उन्हें क्या बोलना चाहिए और क्या करना चाहिए। वो आम आदमी पार्टी के नेता को हाशिए पर पड़े 80 फीसदी लोगों का मामला उठाने के लिए कहते दिख रहे हैं।

इस्तीफा देने के बाद हुआ था इंटरव्यू

ये इंटरव्यू कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद लिया गया था। इसमें केजरीवाल ने अपनी तरफ से सफाई पेश की थी कि उन्हें इस्तीफा देने पर क्यों मजबूर होना पड़ा।

संयोग से यह वीडियो उसी रोज सार्वजनिक हुआ, जब केजरीवाल ने मीडिया की आलोचना कर रहे थे। उनका कहना था कि मीडिया एक धड़ा उनके खिलाफ साजिश रच रहा है।

लेकिन अनौपचारिक बातचीत का यह वीडियो लीक होने से अब उन पर भी सवाल उठ सकते हैं, क्योंकि वो इसमें मीडिया को बता रहे हैं कि उन्हें क्या कहना चाहिए। कुछ सवाल न्यूज एंकर पर भी उठे हैं। देखना है कि अब इस मामले का क्या होता है?


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed