{"_id":"67ebd1eac7682948cf84b2c577378013","slug":"kejriwal-not-enemy-ready-to-talk-says-anna-hazare","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना बोले, केजरीवाल दुश्मन नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना बोले, केजरीवाल दुश्मन नहीं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल उनके दुश्मन नहीं हैं और वह उनसे बातचीत के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अन्ना ने संवाददाताओं से कहा, "हम दुश्मन नहीं हैं...मुझे नहीं पता था कि वह मुझसे बातचीत करना चाहते हैं। मैं अरविंद केजरीवाल से बातचीत के लिए तैयार हूं।"
विज्ञापन
केजरीवाल ने मंगलवार सवेरे कहा था कि वह अन्ना हजारे से बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन बीच के लोग उनकी बात ही नहीं होने देते।
आप नेता को लिखे पत्र पर सफाई देते हुए अन्ना हजारे ने कहा, "मुझे बताया गया कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान सिम कार्ड मेरे नाम पर जारी किए गए, जिन्हें बेचने से पैसा एकत्र हुआ। मेरा इससे कोई ताल्लुक नहीं है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि मेरे नाम का दुरुपयोग हो रहा है, इसलिए मैंने स्पष्टीकरण मांगते हुए पत्र लिखा। मुझे पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है, बस मेरे नाम का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।"
अन्ना हजारे ने साफ कर दिया कि वह किसी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने केजरीवाल के 29 दिसंबर को रामलीला मैदान में जन लोकपाल बिल पारित कराने के दावे पर भी सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि ऐसे विधेयक केवल संसद पारित कर सकती है। उन्होंने बताया कि उन्हें केजरीवाल का जवाब मिला है, लेकिन उन्होंने अब तक पढ़ा नहीं है।