फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal must sent sheela to jail says ramdev

'शीला को जेल भेजकर हीरो बनें केजरीवाल'

Wed, 29 Jan 2014 08:41 PM IST
समीर शर्मा, जयपुर
समीर शर्मा, जयपुर Updated Wed, 29 Jan 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
kejriwal must sent sheela to jail says ramdev

योग गुरु रामदेव ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी की करनी और कथनी में अगर अंतर न होता तो पार्टी की देश में बड़ी भूमिका होती।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी की बदलती नीतियों और मंत्रियों की गलतियों ने पार्टी की छवि को धूमिल किया है।

बेतुके बयान देने वाले कुमार विश्वास पर लगाम लगाकर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजने का प्रयास किया जाए तो केजरीवाल फिर से हीरो बन जाएंगे।
विज्ञापन


रामदेव स्वाभिमान संस्थान द्वारा शहीद दिवस पर बृहस्पतिवार को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग शिविर के लिए जयपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अब देश में आप पार्टी की लोकप्रियता 100 से 10 प्रतिशत पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के मंत्री सोमनाथ भारती को हटा दिया जाना चाहिए। रामदेव ने अन्ना और केजरीवाल के आंदोलन में शामिल होने को अपनी भूल बताया तथा कहा कि वे बिना सिद्धांतों को जाने आंदोलन में उतर गए थे।

कांग्रेस को राहुल को दिलवानी चाहिए ट्यूशन

रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी को अभी राजनीति की समझ नहीं है। वे अभी मोदी के सामने बच्चे हैं और लोकसभा चुनाव की जगह कांग्रेस को उन्हें पहले ट्यूशन दिलानी चाहिए।

राहुल लोकसभा चुनाव में 15 साल पुराने बासी मुद्दे उठा रहे हैं। विधानसभा चुनावों में जो हश्र हुआ उससे समझ लेनी चाहिए कि हार की वजह शीर्ष नेतृत्व रहा है।


भाजपा की वाहवाही, कांग्रेस की बुराई

रामदेव ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पवित्र है जबकि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हुलिया बिगड़ चुका है। निचले स्तर पर दोनों ही पार्टियों को अभी सुधार की जरूरत है।

रामदेव ने कहा कि अपनी योगमाया से मोदी को पीएम बनाने की कवायद करने जा रहे हैं। सोनिया गांधी की तबीयत खराब है और कांग्रेस के कुछ घाघ नेता राहुल को लोकसभा चुनाव में पटखनी देना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह परिवार एक हजार करोड़ का लुटेरा खानदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed