{"_id":"3fca4d42-2189-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-movement-will-be-more-hitech-from-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद से और हाइटेक होगा केजरीवाल का आंदोलन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फर्रुखाबाद से और हाइटेक होगा केजरीवाल का आंदोलन
अखिलेश कुमार/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 29 Oct 2012 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल के फर्रुखाबाद में बोले गए शब्द हर चौथे मिनट पर दुनिया तक पहुंचते रहेंगे। आईएसी की तकनीकी टीम वेब कैमरे के जरिए इंटरनेट पर सभा का लाइव कवरेज पूरी दुनिया में पहुंचाएगी। यह आईएसी लाइव डाट काम पर भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
सोशल साइटों पर भी वीडियो व आडियो फुटेज मौजूद रहेंगे। पहली नवंबर को शहर में होने वाली सभा के लिए सोशल साइटों पर पोस्टर व पंफलेट लोड करने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया है। सलमान खुर्शीद के विदेश मंत्रालय की कमान संभालने से विदेशों में भी केजरीवाल की सभा को लेकर उत्सुकता रहने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर हाइटेक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि एक नवंबर को अरविंद केजरीवाल फर्रुखाबाद में सभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद व उनके समर्थकों ने केजरीवाल को फर्रूखाबाद में सभा न करने की धमकी दी थी। इसके बाद से टीम के तमाम सदस्य फर्रुखाबाद में ही डेरा डाले हुए हैं। सभा की तैयारियां अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
केजरीवाल की सभा का लाइव कवरेज इंटरनेट पर रहेगा। सभा को वेबकैमरे से कैप्चर कर लैपटाप के जरिए आईएसी लाइव डाट काम साइट पर लोड किया जाएगा। इस प्रक्रिया में चार मिनट लग जाएंगे। यानी केजरीवाल का बोला गया हर शब्द चौथे मिनट के बाद दुनिया के सामने होगा। फेसबुक व ट्विटर पर भी सभा के वीडियो रहेंगे लेकिन यह लाइव न होकर 3 से 5 मिनट के पैकेज में होंगे।
सबकुछ ऑनलाइन
फर्रुखाबाद में होने वाली केजरीवाल की सभा से जुडी़ हर छोटी बड़ी जानकारियां आईएसी की वेबसाइट व सोशल साइटों पर लोड की जा रही हैं। यह काम प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमेंद्र भारत ने संभाला है। कानपुर से आईआईटी करने वाले ओमेंद्र भारत रोज की गतिविधियां संजय सिंह को मुहैया कराते हैं। वहां से वह तकनीकी टीम के पास भेज देते हैं। इसके बाद इंटरनेट पर लोड कर दिया जाता है।