{"_id":"1cbb0d2e-3619-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-made-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आम आदमी पार्टी' से शुरू हुई केजरीवाल की राजनीति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आम आदमी पार्टी' से शुरू हुई केजरीवाल की राजनीति
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Nov 2012 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी से राजनेता बने अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक दल का नाम घोषित कर दिया है। केजरीवाल की पार्टी का नाम 'आम आदमी पार्टी' होगा।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई कार्यकर्ताओं की बैठक में केजरीवाल ने जनता से 26 नवंबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि 'आम आदमी पार्टी' आम लोगों की पार्टी होगी, जनता से जुड़े मुद्दों को पार्टी के संविधान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी में 25 सदस्यों की एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति होगी। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव राष्ट्रीय परिषद के द्वारा किया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही राज्य स्तर पर भी 25 सदस्यों की राज्य कार्यकारी परिषद काम करेगी। इसके अलावा 1200 सदस्यों की जिला परिषद बनाई जाएगी। वहीं, 25 लोगों की जिला कार्यकारी परिषद होगी। इसमें पांच छात्र और पांच महिलाएं होंगी।
विज्ञापन
केजरीवाल की पार्टी के ऐलान के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस और बीजेपी ने जहां केजरीवाल को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल ने केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जगदंबिका पाल ने कहा कि केजरीवाल एक मुद्दा उठाते ही पुराना मुद्दा भूल जाते हैं। वे कागज तो दिखाते हैं, लेकिन कोर्ट नहीं जाते। जगदंबिका पाल ने कहा कि देश में कई पार्टियां हैं, उनमें केजरीवाली की भी एक पार्टी हो जाएगी। वो सिर्फ मुद्दा उठाते रहेंगे, कार्रवाई नहीं करेंगे।