{"_id":"b0712020-0cc6-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"kejriwal-launches-party-name-to-be-announced-on-nov-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की नई पार्टी का ऐलान, 26 नवंबर को बताएंगे नाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल की नई पार्टी का ऐलान, 26 नवंबर को बताएंगे नाम
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Oct 2012 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को वैकल्पिक राजनीतिक पार्टी देने और मौजूदा व्यवस्था को पूरी तरह बदलने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए टीम केजरीवाल ने मंगलवार को नई पार्टी का ऐलान कर दिया। इस मौके पर पार्टी का वैचारिक दस्तावेज भी पेश किया गया। पंजीकरण संबंधी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद पार्टी के नाम का खुलासा 26 नवंबर को किया जाएगा।
कांस्टीट्यूशन क्लब में करीब पांच सौ समर्थकों के सामने अरविंद केजरीवाल ने आगामी एजेंडे की चर्चा करने के साथ कई सवालों के जवाब दिए। केजरीवाल ने बताया कि 6 अक्तूबर को देश की दो बड़ी हस्तियों के भ्रष्टाचार का खुलासा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में अलग-अलग टीमें सत्ता व विपक्षी नेताओं के खिलाफ दस्तावेज जुटा रही हैं। तैयारी पूरी होने के बाद देश भर में पोल खोल अभियान चलेगा। इसके अलावा पार्टी बिजली-पानी की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ शीला सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि राजनीति में आने पर हमें सत्ता का लालची कहा जा रहा है। इस सोच को बदलने की जरूरत है। अरविंद ने कहा कि यह उनकी नहीं, आम लोगों की पार्टी होगी, जहां सारा फैसला जनता लेगी। उम्मीदवार जनता तय करेगी और कानून भी जनता की राय से तय होगा।