फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal is ram mohan rai of 21st century: ex dgp

गुजरात के पूर्व डीजीपी ने की केजरीवाल की तारीफ

Sat, 15 Mar 2014 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 15 Mar 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
kejriwal is ram mohan rai of 21st century: ex dgp

मीडिया के खिलाफ बयान देकर मुश्किलों में घिरे आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए राहत भरी खबर है। गुजरात पुलिस की कमान संभाल चुके आईपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार ने उनकी तारीफ की है।

विज्ञापन


श्रीकुमार ने केजरीवाल की तुलना प्रसिद्घ समाज सुधारक राजा राम मोहन राय से की। श्रीकुमार ने ये बात आम आदमी पार्टी का सदस्य बनने के एक दिन बाद कही। वे गुरुवार को आप में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


हालांकि कुमार गुजरात सरकार और मोदी विरोधी बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। श्रीकुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल 21वीं सदी के राजा राम मोहन राय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझदार लोगों लिए एक ही पार्टी

kejriwal is ram mohan rai of 21st century: ex dgp

पूर्व डीजीपी ने इस मौके पर दूसरी पार्टियों की आलोचना भी की।

उन्होंने कहा कि देश में केवल आम आदमी पार्टी ही समझदार लोगों के लिए है, जबकि दूसरी पार्टियां जैसे बीजेपी, कांग्रेस आदि भ्रष्टाचार और सांप्रायिकता में लिप्त हैं।

टीओआई में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने राजा राम मोहन राय से केजरीवाल की तुलना करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि इस प्रकार के आंदोलन भूतकाल में हुए हैं और केजरीवाल का आंदोलन भी राजा राम मोहन राय के आंदोलन ही तरह ही है।

'केजरीवाल से प्रभावित हूं मैं'

kejriwal is ram mohan rai of 21st century: ex dgp

आरबी श्रीकुमार ने मीडिया को बताया कि अरविंद्र केजवाल के हाल ही में हुए गुजरात दौरे से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। इस मौके पर उन्होंने गुजरात सरकार पर परेशान करने का अरोप भी लगाया। उन्होंने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को ईष्यालु व्यक्ति बताया है।

कुमार ने गुजरात सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल शर्मा और संजीव भट्ट जैसे आपीएस अधिकारियों को छोटी-छोटी गल्तियों के लिए परेशान किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने भाजपा से पीएम पद के उंमीदवार नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि वह अपने आरएसएस के संविधान के संविधान को देश के संविधान को लागू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed