फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kejriwal is greedy for power says anna hazare

केजरीवाल सत्ता के लालची हैं: अन्ना हजारे

Thu, 06 Dec 2012 05:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Dec 2012 05:10 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal is greedy for power says anna hazare

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तोड़ने के लिए अरविंद केजरीवाल की सत्ता की ललक को जिम्मेदार ठहराते हुए अन्ना हजारे ने गुरुवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देंगे।

विज्ञापन

    
हजारे ने आरोप लगाया कि यह पार्टी सत्ता के जरिये धन और धन के जरिये सत्ता के रास्ते पर जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पूर्व साथी केजरीवाल सत्ता के लालची हैं, हजारे ने कहा कि यह सही है।
विज्ञापन

    
उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि मैं आम आदमी पार्टी के लिए मतदान करूंगा, लेकिन अब मेरे लिए ऐसा करना मुश्किल है क्योंकि यह देखा जा रहा है कि यह सत्ता के जरिये धन और धन के जरिये सत्ता के रास्ते में बढ़ रही है। मैं कहीं भी उसके आस पास नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
वह इस सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि क्या वह केजरीवाल द्वारा हजारे से अलग होने के बाद बनाई पार्टी आप को वोट देंगे। हजारे ने इससे पहले कहा कि जो भी पार्टी ईमानदार प्रत्याशियों को खड़ा करेगी, वह उसे समर्थन देंगे और अगर केजरीवाल केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed