फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal include in list of 100 global thinkers of 2013

अमेरिका में भी बजा केजरीवाल का डंका

Thu, 12 Dec 2013 08:27 AM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
एजेंसी/न्यूयॉर्क Updated Thu, 12 Dec 2013 08:27 AM IST
विज्ञापन
kejriwal include in list of 100 global thinkers of 2013

अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने वर्ष 2013 के दुनिया भर के 100 शीर्ष विचारकों की सूची में आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को भी जगह दी है।

विज्ञापन


इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने दुनिया में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में योगदान किया और असंभव की दीवार को पीछे धकेल दिया।

उर्वशी बुटालिया और कविता कृष्णन जैसी कार्यकर्ता भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अमेरिका के निगरानी कार्यक्रम की जानकारी लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन को पहला स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए:- जंतर-मंतर से केजरीवाल की चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


45 वर्षीय केजरीवाल को सूची में 32वां स्थान मिला है। उन्हें ग्लोबल थिंकर माना गया क्योंकि उन्होंने नई दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया।

पत्रिका के अनुसार केजरीवाल एक क्रांति को हवा दे रहे हैं। वह नई दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए एक प्रभावशाली अभियान चला रहे हैं और जनता की जरूरतों की ओर सरकार का ध्यान खींच रहे हैं।

सूची में बुटालिया और कृष्णन दोनों 77वें स्थान पर हैं। पाक किशोरी मलाला यूसुफजई 71वें पायदान पर है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के पीएम शिंजो अबे, पोप फ्रांसिस, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग का नाम भी सूची में शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed