फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal impact not increase gas price till 1 april

बड़ा फैसला: अब नहीं बढ़ेंगे गैस के दाम

Tue, 25 Mar 2014 11:37 AM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
kejriwal impact not increase gas price till 1 april

भारतीय निर्वाचन आयोग ने तेल मंत्रालय को एक अप्रैल, 2014 से गैस की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी को चुनाव के दौरान रोकने के लिए कहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज को गैस के कीमतों में बढ़ोतरी करने की मंजूरी मिल गई थी।

इस बाबत पूर्व में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 1 अप्रैल, 2014 से होने वाली गैस बढ़ोतरी को रोकने के लिए कहा था।

विज्ञापन

54,500 करोड़ का फायदा?

kejriwal impact not increase gas price till 1 april

अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि केंद्र सरकार ने रिलायंस के लिए गैस कीमतों को 4.2 डॉलर एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 8.4 डॉलर एमएमबीटीयू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह नियम 1 अप्रैल, 2014 से लागू होने वाला है जोकि चुनावी आचार संहिता का उल्‍लघंन है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से रिलायंस को सीधे-सीधे 54,500 करोड़ रुपए का फायदा रिलायंस को होगा। इस बात की जांच की जानी चाहिए कि रिलायंस ने चुनावों के दौरान कांग्रेस को कितने रुपए का फंड दिया है।

आदेश न हो लागू

kejriwal impact not increase gas price till 1 april

इस निर्णय का असर सीधे-सीधे लोगों की देश की आम जनता पर पड़ेगा। इसके चलते कई क्षेत्रों में उत्पादों और अन्य सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी।

इस मामले में अभी भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। इसलिए चुनाव आयोग से अनुरोध है कि केंद्र सरकार को आदेश दे कि इस निर्णय को लागू न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed