{"_id":"1330807c-3cb3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-holds-rally-at-roha-hits-out-at-maharashtra-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने महाराष्ट्र सरकार पर बोला हल्ला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल ने महाराष्ट्र सरकार पर बोला हल्ला
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 03 Dec 2012 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया है कि एनसीपी नेता अजीत पवार को भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी करने के उद्देश्य से सरकार श्वेत पत्र लेकर आई है।
विज्ञापन
रायगढ़ जिले के रोहा में रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि महाराष्ट्र में हुए सिंचाई घोटाले पर उनकी पार्टी ‘अश्वेत पत्र’ लाएगी। पार्टी का गठन होने के बाद केजरीवाल पहली बार कोई रैली कर रहे थे। उन्होंने लोगों को अपने पैर छूने और स्वागत करने से मना करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के लिए असली वीआईपी आम आदमी हैं। इस तरह के स्वागत की आदत कांग्रेस और भाजपा नेताओं को है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य देश की राजनीतिक दशा बदलना है। उन्होंने कहा, ‘जब से पार्टी की शुरुआत हुई है, हमने किसी भी नेता को शांति से नहीं बैठने दिया है। हर कोई इस बात से घबराया हुआ है कि कहीं उनका नाम भी तो हमारी सूची में नहीं है। सभी चोर हैं, नहीं तो उन्हें डरने की भला क्या जरूरत है।’
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को उन्होंने शक्ति का भूखा करार देते हुए कहा कि सरकार ने नागपुर जिले में किसानों को अधिग्रहित भूमि वापस नहीं की, लेकिन गडकरी के मांगने पर उन्हें तुंरत दे दी गई। किसानों को तो डैम का पानी भी नहीं मिला।