फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kejriwal goes to Bareilly cleric for poll support

सपा के 'मौलाना' आप के लिए मांगेंगे वोट

Sat, 02 Nov 2013 11:47 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Nov 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal goes to Bareilly cleric for poll support
आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली में जीत के लिए बरेली से मदद मांगने पहुंचे। उन्होंने दरगाह आला हजरत में चादरपोशी कर दुआ मांगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के वस्त्र एवं हथकरघा विभाग के सलाहकार मौलाना तौकीर रजा से चुनाव प्रचार के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप कम से कम 47 सीटें जीतेगी। हालिया सर्वे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही आप से काफी पीछे हैं। इस सर्वे के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को 28 फीसदी वोट मिल रहे हैं। यदि चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला, तो आप राष्ट्रपति शासन लगवाना पसंद करेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे मोर्चे की कवायद में आम आदमी पार्टी की रणनीति के सवाल पर केजरीवाल बोले, आप इस मोर्चे में न तो खुद शामिल होगी, न ही इसमें शामिल किसी दल का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने देश के साथ धोखा किया है। दो साल में भी यह बिल पास नहीं कराया। मुजफ्फरनगर दंगे के मामले में बोले, इसके लिए किसी को वह दोषी नहीं ठहराना चाहते हैं लेकिन यह साफ हो गया है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए दंगे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना तौकीर से आप के प्रचार को कहा
केजरीवाल को सपा से परहेज है लेकिन उसके साथ लोकसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाने वालों को गले लगाने में कोई एतराज नहीं है। यही वजह है कि बरेली पहुंचे केजरीवाल ने आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां से दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए कहा।

केजरीवाल की माने तो मौलाना ने इस पर सहमति जता दी है। उन्होंने कहा कि वह मौलाना से इसलिए चुनाव प्रचार कराना चाहते हैं क्योंकि आप फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ लड़ रही है। दरगाह पर अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली से कल्बे रुसैत और मौलाना आमिर भी पहुंचे। इस मौके पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर उमेश गौतम भी नजर आए। यहां रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद पटेल ने भी केजरीवाल का स्वागत किया।


दरगाह आला हजरत पर दी हाजिरी
केजरीवाल ने यहां दरगाह आला हजरत पर हाजिरी देकर चादर पोशी की और दुआएं भी मांगी। हाजिरी के बाद उन्होंने कहा कि आला हजरत की विश्व प्रसिद्ध दरगाह है। यहां सभी लोग अपनी-अपनी मुरादें लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और फिरकापरस्ती से देश को मुक्ति मिले, यही दुआ मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed