फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal get z security in banaras

केजरीवाल को मुहैया कराई गई जेड श्रेणी सुरक्षा

Tue, 25 Mar 2014 04:29 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
kejriwal get z security in banaras

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के वाराणसी आगमन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिला पुलिस ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।

विज्ञापन


वाराणसी में केजरीवाल को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। रोड शो की वीडियोग्राफी कराए जाने के साथ ही सादे वेश में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

ठहरने वाले स्‍थान पर भी चाक-चौबंद सुरक्षा

kejriwal get z security in banaras

वाराणसी के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रदीप गुप्ता के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री के प्रोटोकाल के तहत निर्धारित जेड श्रेणी की सुरक्षा आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुहैया कराई गई है।

आप संयोजक के काफिले के साथ सशस्त्र क्विक रिएक्शन टीम चलेगी। ठहरने वाले स्थान पर दो हेड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबल 24 घंटे पहरा देंगे। दो पीएसओ भी लगाए जाएंगे। इनमें एक वर्दीधारी स्टेनगन के साथ और दूसरा सादे वेश में पिस्टल के साथ तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड शो के दौरान 120 कांस्टेबल, 25 उपनिरीक्षकों की टीम

kejriwal get z security in banaras

इसके अलावा बाहरी गतिविधियों पर निगरानी के लिए एलआईयू के जवान भी तैनात किए जाएंगे। एसपी सिटी राहुल राज ने बताया कि रोड शो के लिए लहुराबीर से लेकर मैदागिन तक तीन क्षेत्राधिकारी, 120 कांस्टेबल, 25 उपनिरीक्षकों की टीम लगाई जाएगी। इसी प्रकार मैदागिन सभास्थल पर भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

अरविंद केजरीवाल शिवगंगा एक्सप्रेस से मंगलवार सुबह वाराणसी पहुंचे और सारनाथ में अपनी पार्टी के नेता प्रो. आनंद कुमार के आवास पर गए। यहां से केजरीवाल कालभैरव, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed