फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal four day visit to gujrat

मोदी-केजरीवाल की सीधी टक्कर आज से

Wed, 05 Mar 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Mar 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
kejriwal four day visit to gujrat

भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से अभी तक जुबानी जंग लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) उनके गढ़ में चुनौती देने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


आप संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को चार दिनों के लिए गुजरात रवाना हो रहे हैं। खास बात यह कि केजरीवाल चार दिनों में सिर्फ एक रैली करेंगे।

बाकी समय उनका काफिला गुजरात के दूर-दराज के इलाकों का दौरा करेगा। पार्टी की कोशिश होगी कि इस दौरान ऐसे इलाकों की तस्वीर बाहर लाई जाए, जो अभी तक कम विकास हुआ है।

विज्ञापन

दूर-दराज के इलाकों में जाएंगे केजरी

kejriwal four day visit to gujrat

दरअसल, पहले गुजरात में केजरीवाल के एक दिवसीय दौरे की योजना थी। आठ मार्च को उन्हें अहमदाबाद में एक रैली करनी थी। लेकिन रणनीतिकार इसे चुनाव प्रचार का कारगर तरीका नहीं मान रहे थे।

इसकी जगह योजना तैयार की गई कि केजरीवाल चार दिन तक गुजरात का दौरा करें। इससे न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि वह गुजरात के विकास की जमीनी हकीकत से भी रुबरू हो सकेंगे।

एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि केजरीवाल गुजरात के दूर-दराज के इलाकों में जाकर लोगों से सीधी बात करेंगे। इसके लिए कोई तयशुदा कार्यक्रम नहीं रखा गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी और समस्या की गंभीरता को देखते हुए उनका दौरा अचानक तय होगा।

मोदी के विकास मॉडल की खोलेंगे पोल

kejriwal four day visit to gujrat

केजरीवाल की कोशिश होगी कि गुजरात के विकास मॉडल की खामियों को देश के सामने लाया जाए। अगर संभव हुआ तो उपेक्षित इलाकों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जाएगी और आगे के प्रचार में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने बताया कि रैली के अलावा अरविंद केजरीवाल की कोशिश गुजरात के विकास को देखने की होगी। एक ऐसे राज्य की, जहां उद्योगपतियों के लिए गोचर भूमि पर कब्जा कर लिया जाता है। लोगों की सेहत को सुधारने के लिए सरकार पैसा नहीं खर्च करना चाहती।

फिर, जिस विकास का मोदी दावा कर रहे हैं, उसमें उनकी सरकार की जगह आम गुजरातियों का उद्यम ज्यादा अहम है। पार्टी गुजरात के विकास की वास्तविक तस्वीर देश के सामने लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed