{"_id":"450e2334-df1e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-electricity-connection-cut-he-resumed","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के घर की बिजली काटी, खुद जोड़ा कनेक्शन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल के घर की बिजली काटी, खुद जोड़ा कनेक्शन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च से बिजली का बिल नहीं चुका रहे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरवाल के गाजियाबाद स्थित मकान की बिजली गुरुवार काट दी गई। हालांकि, उन्होंने प्रशासन के इस कदम को धता बताते हुए दोबारा बिजली जोड़ ली।
विज्ञापन
आप के आंदोलन के तहत केजरीवाल ने मार्च में एलान किया था कि वह बिजली-पानी का बिल नहीं चुकाएंगे, क्योंकि भ्रष्टाचार की वजह से बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं।
केजरीवाल ने घर की बिजली दोबारा जोड़ने के बाद ट्वीट के जरिए बताया, 'मेरा बिजली का कनेक्शन आज काट दिया गया था। मैंने इसे दोबारा जोड़ लिया है, जैसा कि हम बाकी जगह कर रहे थे। मैं नतीजे भुगतने के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन
नवंबर में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप ने कांग्रेस के खिलाफ बिजली-पानी के बिलों का मुद्दा जोरशोर से उठाने का फैसला किया है।
केजरीवाल का मकान गाजियाबाद के कौशांबी में है और वह फिलहाल दिल्ली में किराए पर रहते हैं। विधानसभा चुनावों में उन्होंने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से सीधी टक्कर लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैंने पहले ही कह दिया था कि दिल्लीवासियों के साथ खड़ा रहने के लिए मैं नवंबर तक बिजली के बिल नहीं चुकाऊंगा। अब देखते हैं आगे क्या होगा।'