{"_id":"d4c248c0-9b3f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-continues-hunger-strike-on-11th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं अपना खून जला रहा हूं, आप पसीना बहाओ'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मैं अपना खून जला रहा हूं, आप पसीना बहाओ'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अनशन का आज 11 वां दिन है।
विज्ञापन
सोमवार को मेडिकल चेकअप के बाद उनकी सेहत स्थिर बताई गई। हालांकि उनका वजन करीब आठ किलोग्राम कम हो गया है, जिसकी वजह से वह कमजोरी महसूस कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया कि उनका उपवास अभी लंबा चलेगा। उन्होंने कहा, ‘मैं अपना खून जलाने के लिए तैयार हूं और आप अपना पसीना बहाइए।’
केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई दशकों से लड़ी जा रही है। अब हम इंतजार नहीं कर सकते। अब लड़ाई आर-पार की होगी।
इस दौरान उपवास तोड़ने की समर्थकों की गुजारिश पर अरविंद ने सवाल किया कि भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस व गांधीजी की जिंदगी जरूरी नहीं थी क्या?
उन्होंने कहा कि देश ज्यादा जरूरी है। इसे बचाने के लिए जिंदगी को दांव पर लगाना पड़ेगा। अरविंद ने कहा कि जिंदगी का क्या भरोसा, वह तो हमारे-आपके हाथ में नहीं है।
सोमवार तक केजरीवाल का हेल्थ कार्ड
ब्लड प्रेशर: 109/74
पल्स रेट: 76
कीटोन: 2+ से 3+ के बीच
सुगर: 120