{"_id":"bcc1de16-9a8b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-continues-hunger-strike-on-10th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल 10वें दिन भी अनशन पर, बोलने में तकलीफ ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल 10वें दिन भी अनशन पर, बोलने में तकलीफ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Apr 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली और पानी के बिलों की वृद्घि के खिलाफ आम आदमी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज लगातार 10 वें दिन अनशन पर हैं।
विज्ञापन
रविवार के अपनी सेहत के बारे में अरविंद ने कहा, 'आज अनशन का नौंवा दिन है, मैं ठीक हूं, फिट हूं। कमजोरी ज्यादा है और बोलने में तकलीफ हो रही है।
वहीं, आम आदमी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को आज सात लाख से ज्यादा पत्र सौंपेंगे। ये पत्र दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के आंदोलन के समर्थन में लिखे हैं।
हालांकि सरकार ने इन्हें रोकने की कोशिश शुरू कर दी है लेकिन केजरीवाल ने मुख्यमंत्री को ऐसा न करने की चेतावनी दी है।
रविवार को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा, 'आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश मत करना। डंडों से हमें डर नहीं लगता, बहुत डंडे खा चुके हैं। अगर उन्होंने रोका तो वहीं बैठ जाएंगे जब तक कि रास्ता न दिया गया।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी 23 मार्च से राजधानी में बिजली बिलों की वृद्घि के खिलाफ आंदोलन कर रही है।
इसके लिए राजधानी के 272 वार्डों में इतने ही धरना केंद्र बनाए गए हैं। इन वार्डों से लाखों लोगों ने केजरीवाल के आंदोलन और बिजली पानी के बढ़े बिलों के खिलाफ अपना मत व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को सात लाख से ज्यादा पत्र लिखे हैं।
विज्ञापन
इन पत्रों को सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे 272 ऑटो रिक्शा में रखकर सुंदर नगरी से मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा।
इस खबर के बाहर जाते ही दिल्ली सरकार ने इस मुहिम को रोकने की कोशिश शुरू कर दी है। इसी कोशिश में रविवार को उत्तर पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त ने इतनी बड़ी संख्या में ऑटो पर तिरंगा लगाने से मनाही की है।